भारत

आर्थिक राशिफल, 29 दिसंबर 2021

Nilmani Pal
29 Dec 2021 12:34 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 29 दिसंबर 2021
x

मेष:

धन और संपत्ति के मामले में आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए खास है और वहीं कर्क राशि के लोगों को कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। देखें धन के मामले में कैसा होगा आपका दिन… आपके लिए आज का दिन शुभ है और हर ओर से लाभ की प्राप्ति होगी। हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे।

वृषभ:

आज आपके व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। खानपान में संयम रखें तो आप सभी समस्‍याओं से दूर रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

मिथुन:

आज आपका दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रुपये और पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क:

आज आपका दिन अनुकूल है और आपको पिता व उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। भाई या पड़ोसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है।

सिंह:

आज आपको व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज आपका रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या:

आज आपका दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे। छात्रों को सफलता प्राप्‍त होगी।

तुला:

आज आपकी व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा की दिशा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में किसी कारण से परेशानी रहेगी। क्रोध और भावुकता में लिए गए निर्णय कष्ट देंगे और आपको भाग्‍य का साथ नहीं मिलेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन सुखद है और रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। खान-पान पर संयम रखें। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

धनु:

आज आर्थिक दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भाई या पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। भागदौड़ रहेगी और आज स्‍वास्‍थ्‍य की देखभाल करने की जरूरत है।

मकर:

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आज भाग्‍य साथ नहीं देगा।

कुंभ:

आज आपको शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। किसी पर बिना सोचे भरोसा न करें।

मीन:

आज आपकी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। चली आ रही समस्या का समाधान होगा और भाग्य आपका साथ देगा।

– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा

Next Story