भारत

आर्थिक राशिफल, 28 मई 2022

Nilmani Pal
28 May 2022 12:33 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 28 मई 2022
x

मेष:

आज का दिन आपकी राशि के लोगों के लिए मनोरथ सिद्ध करने वाला है। संतान पक्ष से भी जो चिंताएं बनी हुई थीं उनका समाधान आज हो जाएगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपराह्न से लेकर सांयकाल तक कुछ परेशानी हो सकती है, सावधान रहें।

वृषभ:

आज वृष राशि के लोगों के लिए सलाह है कि उन्‍हें फिजूलखर्ची और विवाद से दूर रहें। शाम से लेकर रात तक परिजनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं होगा। शाम के वक्‍त कुछ मनपसंद काम होने से मन में कुछ संतोष रहेगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल सही होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए खास है और चन्द्रमा आज आपकी राज्य मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में भी नौकरों व भागीदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। अकस्मात् अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है।

सिंह:

आज भाग्‍य आपका साथ देगा और शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि करेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। शत्रुओं का दमन होगा। सफलता की प्राप्ति होगी।

कन्या:

आज आपको मानसिक तनाव अधिक होगा। आपको संतान की तरफ से चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट होने की आशंका है। इस सबके बावजूद आपको व्यवसाय में लाभ होगा। मनोबल बढ़ेगा।

तुला:

अकस्मात् बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होगा और आपके घर में सुख समृद्धि का आगमन होगा। आपके प्रियजनों का वांछित सुख और सहयोग मिलेगा। रात्रि में मंगल कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। खानपान में विशेष सावधानी बरतें। अन्यथा कष्‍ट हो सकते हैं।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए खास नहीं है और आपको परेशानी हो सकती है। स्थान परिवर्तन होने की आशंका है। आर्थिक लाभ तो होगा परन्तु लाभ से अधिक खर्च होने की आशंका है। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें।

धनु:

आज का दिन आपके लिए सुखफलदायी है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लोगों से मेल-मिलाप बढ़ने से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। आज आपको पर्याप्त आमदनी होगी परन्तु व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा।

मकर:

आज दूसरों के कारण व्यापार में मनमुटाव हो सकता है। अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल विवाद से आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय संपत्ति से लाभ होगा और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी।

कुंभ:

आज आपको व्यवसाय में निरंतर लाभ होगा और लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के भागीदारों से परेशानी होने की संभावना बनी रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा का योग बना हुआ है। इसमें आपको लाभ होगा।

मीन:

आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। भाग्‍य आपका साथ देगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी जिससे सहयोगी आपसे जलन महसूस करेंगे।

आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा


Next Story