भारत

आर्थिक राशिफल, 28 दिसंबर 2022

Nilmani Pal
28 Dec 2022 12:34 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 28 दिसंबर 2022
x

मेष राशि : आर्थिक मामलों में मिलाजुला दिन रहेगा

मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में आज का दिन काफी मिलाजुला रहने वाला है। आज न चाहते हुए भी आपको कुछ ऐसा काम करना पड़ सकता है जो न तो आपका करने का मन होगा और जो दूसरों के लिए भी असुविधाजनक हो सकता है।

वृष राशि : कारोबार का विस्तार होगा

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्‍छा है। आर्थिक मामलों में तकदीर आपका साथ देगी। कारोबार का विस्तार होगा। त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति बनेगी, लेकिन निजी संबंधों के मामले में त्रिपक्षीय रिश्ते अनुकूल साबित नहीं होंगे। एक नया दोस्त आपको मिल सकता है और वह आपकी काफी मदद भी करेगा। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए।

मिथुन राशि : आर्थिक समस्‍याएं भी कम होंगी

मिथुन राशि वालों के लिए आज फायदे का दिन है और लाभ की प्राप्ति होगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। आज आप जिस किसी से भी मदद मांगेंगे वह आपकी मदद जरूर करेगा। दोपहर तक आर्थिक समस्‍याएं भी कम होंगी और कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। हर बात का दोहरा अर्थ निकलता है, सावधान रहें।

कर्क राशि : अपना रूटीन काम करें

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सही नहीं है। आज सुबह से ही आपको कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आज ही आपको स्वास्थ्य संबंधी प्रॉब्लम भी हो। दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर आदि से मिलना बेहतर रहेगा उसके बाद आप अपना रूटीन काम करें।

सिंह राशि : कारोबार की स्थिति सुधरेगी

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्‍य है और सब कुछ आपके हिसाब से होते रहने आपको किसी प्रकार की दिक्‍कत नहीं होगी। कारोबार की स्थिति भी सुधरती जा रही है। किसी बड़े अधिकारी का साथ मिलने से नौकरी में भी आपकी स्थिति मजबूत है। विरोधियों और आलोचना करने वाले आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

कन्या राशि : हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्‍छा है और आपको हर कार्य में सफलता भी प्राप्‍त होगी। आज परिवार के खास लोग आपकी मदद को तैयार रहेंगे। जो सही पात्र हो उसका ही कल्याण करें। मित्रों से चर्चा होगी और कोई काम उनकी मदद से आज पूर्ण होगा।

तुला राशि : प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेंगे

आज का दिन आपके लिए खास है और आज जिस भी प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेंगे उसमें आपको लाभ होगा। अगर आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई अनुबंध या लिखापढ़ी करना चाहते हैं तो दिन के समय कर डालें। बाकी और कामों के लिए भी अपराह्न तक अच्छा गोचर चल रहा है।

वृश्चिक राशि : ऑफिस में बिना मन के काम करने पड़ेंगे

वृश्चिक राशि वालों को आज हर मामले में धैर्य से काम करने की जरूरत है। ऑफिस में कुछ काम बिना मन के भी करने पड़ सकते हैं। जिस व्यक्ति को आप सज्जन समझते हैं वहीं धोखा दे जाता है। कुछ ऐसी ही घटना आज भी होगी। बाकी मिश्रित फलदायक दिन है। किसी अच्छे समाचार मिलने से निराशा भी खत्म होगी। आपको कुछ ऐसे खर्चे भी करने पड़ सकते हैं जो आपके मन के नहीं होंगे।

धनु राशि : कारोबारियों के लिए लाभ का दिन

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभपूर्ण है। काफी दिनों से लटके किसी काम के पूरा होने की संभावना है। नौकरी और कारोबार से जुडे़ लोगों के लिए लाभ का दिन है। दोपहर बाद कुछ भागदौड़ करने से छिटपुट लाभ हो सकते हैं।

मकर राशि : संपर्क सूत्रों में वृद्धि होगी

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन धन संबंधी मामलों में फायदे का रहेगा। आज का दिन कुछ जानकारीपूर्ण और आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। आज आपके संपर्क सूत्रों में वृद्धि होगी और उनसे आपको लाभ भी होगा। बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक नज़र आएगा। प्रियजनों की तरफ से भी अच्छी खबरें मिलेंगी और कहीं से नौकरी के मामले में अच्‍छी खबर आ सकती है।

कुंभ राशि : आज लाभ का दिन है

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है और इस समय अपने कार्यक्षेत्र में आने जाने और सभी कार्यों को समय पर निपटाने का दौर चल रहा है। इस बीच आपकी अपने ही लोगों की वजह से चिंता काफी बढ़ी रहेगी। किसी मामले में जल्‍द फैसला आ सकता है।

मीन राशि : काम में रुकावटें आ सकती हैं

मीन राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है और आपको कार्यक्षत्र में सम्‍मान दिन के पहले हिस्से में बहुत सारे काम एक साथ आपके सामने लटके रहेंगे और इस कारण से आप खुद को काफी दबाव में महसूस करेंगे। दोपहर बाद फिर समय ठीक नहीं है। बनते काम में रुकावटें आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग लेना जरूरी होगा।

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story