भारत

आर्थिक राशिफल, 28 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
28 April 2022 12:31 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 28 अप्रैल 2022
x

मेष: मेष राशि के जो लोग महत्वकांक्षी है आज का दिन उनके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपके द्वारा की गई यात्राएं लाभप्रद रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। शाम के वक्त आपकी लगभग सभी योजनाएं पूरी होने से लाभ मिलेगा। हालांकि, अतिथि के आने से आपका खर्च बढ़ने की संभावना है।

वृषभ: वृष राशि के जातकों की आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। साथ ही आज आपकी कुछ खर्चा भी हो सकता है। आप घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। साथ ही आज आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आज आपका मन थोड़ा दुखी हो सकता है। राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट रहेगी। हालांकि, दोपहर के बाद आप किसी नए निर्माण कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही आज आपकी मनोकामना भी पूरी हो जाएगी। रात के समय किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

कर्क: कर्क राशि के जातकों का आज भाग्योदय होगा। जीवनसाथी और व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। आज अपना कार्यों में रुचि बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज नौकरीपेशा लोगों को उन्नति मिल सकती है। आज आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपको अत्याधिक श्रम से थकान हो सकती है। इसलिए सावधान रहें।

सिंह: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आज समाज में आपकी स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। फिलहाल, चल रहे कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को आज पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। अवरोध-विरोध के चलते भी आज आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

कन्या: कन्या राशि के लोगों को आज संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराये नहीं। सांयकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा, मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

तुला: तुला राशि के लोगों के सांसारिक सुखों में वृद्धि वाला रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज व्यापार के लिए किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। साथ ही आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। शाम से रात तक के समय के दौरान किसी वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों का आज का आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। शाम का समय देव दर्शन-प्रसाद-भक्ति भाव में व्यतीत होगा।

धनु: धनु राशि के लोगों के लिए आज पारिवारिक आशांति आपके आस-पास के वातावरण को विपरीत बना सकता है। हालांकि, आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: मकर राशि के लोगों को आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेशन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को आज सफलता मिलने से मन काफी उत्साहित रहेगा। साथ ही आज बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। आज पत्नी के साथ आपके मतभेद खत्म हो सकते हैं। रात के समय आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

मीन: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने कैरियर की शुरूआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम से लेकर रात तक आप अपने मित्रों या संबंधियों से मेल मिलाप में बिताएंगे।


Next Story