भारत

आर्थिक राशिफल, 27 मार्च 2022

Nilmani Pal
27 March 2022 12:25 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 27 मार्च 2022
x

मेष: आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छा रहेगा। कुछ राशि के जातको के आज व्यापार के मामले में सूझबूझ से काम लेने की जरूरत ही जबकि कुछ लोगों की नई डील उनकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है। मेष राशि के लोगों के लिए आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहतर रहने वाला है। काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे। आफीस में आपके सहयोगी आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। शाम को लांग ड्राइव पर जा सकते हैं।

वृषभ: वृष राशि के लोग के लिए भी रविवार यानी आज का दिन आर्थिक मोर्चे पर अच्छा रहने वाला है। आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नजर आएंगे। पुराने समय से रूका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है।

मिथुन: आर्थिक मोर्चे पर मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप फाइनेंस से जुड़े कुछ फैसले ले सकते हैं। आगे के दो तीन दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। शाम के समय शॉपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जाने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क: कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज अच्छी बनी रहेगी। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है। इतना ही नहीं आज आपको किसी बौद्धिक काम में कामयाबी भी मिल सकती है। आपमें से कुछ लोगों का दिल अध्यात्म और मेडिटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है।

सिंह: सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ पहुंचाने वाला साबित हो सकता है। इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन में बढोत्तरी की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी भी आज आपको पूरा सहयोग देंगे। घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा।

कन्या: कन्या राशि के जातकों की आज क्रियेटिव कामों में रूचि बढ़ेगी। आज इधर उधर की बातों के बजाए अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। अपने हॉबी के जरिए भी आप थोड़ा बहुत पैसा कमाने सकते हैं। पैसे की समस्या आएगी लेकिन सूझबूझ से वह शाम तक टल भी जाएगी। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें।

तुला: तुला राशि के जातकों के सलाह है की आज अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। यदि आप व्यापार करते है तो आज अपने स्टाफ पर नजर बनाए रखें। नौकरी पेशा जातक भी अपने सहयोगियों पर नजर रखें। आज आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाएंगे।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपने आइडियाज को अमल में लाने का मौका मिलेगा। पॉलिटिक्स में रूचि बढेगी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है लेकिन हर बार पैसे का फायदा नुकसान देखने की बजाए रिश्तों की मजबूरी को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है।

धनु: धनु राशि के जातकों के आज ऑफिस में बहुत काम करना होगा। भाग दौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और यह याद रखे कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती। आपके प्रेमी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा।

मकर: मकर राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति आज कुछ अच्छी दिखाई दे रही है। घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एक बार आप अपने कामों को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे तो अंत में काफी संतुष्टि मिलेगी। आज कोई भी कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी बरतते हुए उन्हे पढ़ लेना जरूरी होगा।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को आज सुबह से ही किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने से आपके बिजनेस या प्यार की डील फिक्स हो जाएगी।

मीन: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धीमी गति से शुरू होगा। सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे, दोपहर में वही आपको खुशी देगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कामों के नजीते शाम तक मिलने लगेंगे। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें।


Next Story