भारत

आर्थिक राशिफल, 27 जनवरी 2022

Nilmani Pal
27 Jan 2022 12:31 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 27 जनवरी 2022
x

मेष: गुरुवार को पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव कम हो जाएगा। कुछ राशियों के लोग अवसर लाभ उठाने के लिए सचेष्ट रहें और शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल कारक है। द्वितीय धन भाव में राहु अष्टम आयु के घर में चंद्रमा राज्य से सम्मान तथा रूके कार्यों की सिद्धि कारक है। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगति होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।

वृषभ: राशि का स्वामी शुक्र अष्टम आयु भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि कारक है। चंद्रमा षष्ठम भाव में मंत्रणा शक्ति का विस्तार और सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ कराएगा। अवसर लाभ उठाने के लिए सचेष्ट रहें।

मिथुन: आपकी राशि का स्वामी बुध मकर राशि शनि के साथ अष्टम भाव में अस्त चल रहा है। अकारण शत्रुत्पत्ति, निर्मूल चिन्ताकारक है। आज पंचम द्वादश, माता को कष्ट कर सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।

कर्क: आज का दिन आपके लिए सुख शांति का रहेगा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। राशि का स्वामी चंद्रमा चतुर्थ भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय कारक है। शरीर रोग मुक्त व जीवनसाथी से लाभकारक रहेगा।

सिंह: आपकी राशि का स्वामी सूर्य षष्ठम भाव में मकर राशि का होकर संचार कर रहा है। चंद्रमा तृतीय भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ कराकर कोष वृद्धि करेगा। सायंकाल के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।

कन्या: आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। महान पुरूषों के सहयोग से शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से मनोमालिन्य दूर करने का दिन है, लाभ उठाएं।

तुला: आपकी राशि के स्वामी शुक्र का धनुः राशी में प्रवेश हो चुका है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सायंकाल में किसी विशेष समारोह में महान व्यक्ति के मिलने से बहुत समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी।

वृश्चिक: आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव मुक्त रहेगा। आपकी राशि से तृतीय शनि योग बना हुआ है। अतः विवेक से काम लें, निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा, खान-पान में सावधानी बरतें।

धनु: आपकी राशि पर मंगल अग्रि, चोर भायकारक है। षष्ठम भाव में वृष राशि राहु भी व्यर्थ व्यय व जीवनसाथी को कष्टकारक है। नजदीक व दूर की सकारणीय यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। द्वितीय भाव में मकर राशि का चंद्रमा सांयकाल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा।

मकर: आज का दिन प्रभाव प्रताप का बढ़ाने वाला है। पंचम संतान भाव में राहु भूमि, ज़मीन जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ कारक है। श्रेष्ठ पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा।

कुंभ: आपकी राशि का स्वामी शनि, मकर राशि का होकर द्वादश भाव में विराजमान है। चंद्रमा आज नवम घर में आय के नए स्रोत विकसित करेगा। शत्रु व प्रतिद्वंदी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं।

मीन: राशि का स्वामी देवगुरू पिछले कई दिनों से कुंभ राशि का होकर एकादश भाव में चल रहा है। चंद्रमा भी आज अष्टम घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रूका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

Next Story