भारत

आर्थिक राशिफल, 27 दिसंबर 2022

Nilmani Pal
27 Dec 2022 12:34 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 27 दिसंबर 2022
x

मेष आर्थिक राशि: मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा

आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। वैवाहिक जीवन आज आनंददायक बीतेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल से रात्रि तक जीवनसाथी व बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग बन रहा है। घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृषभ आर्थिक राशि: शुभ परिणाम से हर्ष होगा

राशि स्वामी शुक्र की नवम भाव में स्थिति और चंद्रमा का कुंभ राशि पर संचार आश्चर्य और मनसंतोष का देने वाला है। किसी बहुप्रतीक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष होगा। सायंकाल का समय प्रियदर्शन और हास्य विनोद में व्यतीत होगा, जिससे आपके दिमाग को भी रिलेक्स मिलेगा।

मिथुन आर्थिक राशि: काम सरलता से बन जाएंगे

राशि अधिपति बुध अष्टम भाव में तथा चंद्रमा कुंभ राशि का है। फलस्वरूप आज जो भी काम आप करेंगे, सरलता बन जाएगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।

कर्क आर्थिक राशि: मदद करने से सुकून मिलेगा

राशि से नवम त्रिकोण भाव में मीन राशि का गुरु और अष्टम भाव में चंद्रमा आज सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता का देने वाला है। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेल कूद में तो जीवनसाथी हास्य रस में विभोर रहेंगे। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। सायंकाल में किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह आर्थिक राशि: नई आशाओं का संचार होगा

राशि का स्वामी सूर्य धनुः पंचम भाव में तथा सप्तम भाव में चंद्रमा है। इनसे सांसारिक सुख भोग, सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग तो चल ही रहा है और नई खोजों में भी रूचि बढ़ेगी। पुराने कलत्र-मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा और घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

कन्या आर्थिक राशि: वातावरण हल्का फुल्का बनाए रखें

आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। आपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में सुमती से वातावरण हल्का फुल्का बनाए रखें, खुशी-खुशी काम बनेंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।

तुला आर्थिक राशि: फैसलों में जल्दबाजी ना करें

आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। किसी भी मामले में फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यावसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हो सकती है तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है।

वृश्चिक आर्थिक राशि: अनुभव का लाभ मिलेगा

आज साथियों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय पाठ पूजा व किसी धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा।

धनु आर्थिक राशि: वाणी पर संयम रखें

आज आपके विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनैतिक सहयोग भी मिलेगा लेकिन वाणी पर संयम रखें। रूपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा में सावधान रहें।

मकर आर्थिक राशि: यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी

आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यंत अनचाही यात्रा का योग है। यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी और प्रियजनों से भेंट संभव है।

कुंभ आर्थिक राशि: सहयोग लेने में सफल होंगे

राशि का स्वामी शनि वक्री हो चुका है। प्रथम केंद्र में चंद्रमा संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष वृद्धि कारक है। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

मीन आर्थिक राशि: सुबह से ही भागदौड़ रहेगी

राशि स्वामी देव गुरू बृहस्पति अपनी राशि पर विराजमान होने से आपका उत्कर्ष कर रहा है। आज सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से शाबाशी मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि देर तक जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। थकान से परेशानी हो सकती है।


Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story