भारत

आर्थिक राशिफल, 27 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
27 April 2022 12:29 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 27 अप्रैल 2022
x

मेष: आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा और संतान के संबंध में सुखद समाचार प्राप्‍त होगा। आज आपका रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और तरक्‍की के मार्ग खुलेंगे। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। प्रियजनों से भेंट हो सकती है।

वृषभ: आज का दिन लाभ देने वाला है और राजनीतिक दिशा में चल रहे प्रयासों में लाभ होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और भाग्‍य साथ देगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और किसी कारण से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे और सफलता प्राप्‍त होगी।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए लाभपूर्ण है और शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार प्राप्‍त होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

कर्क: आज का दिन खास है और आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा करने से सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह: आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता के मामले में सबसे खास है। शिक्षा प्रतियोगिता में विशेष सफलताएं मिलेंगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता को बनाए रखें। आपको सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ रहेगी।

कन्या: आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेंगे और जारी प्रयास सफल होंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। विरोधियों का अंत होगा।

तुला: आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और भाग्‍य साथ देगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा।

वृश्चिक: आज का दिन खास है और आज आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। निजी सुख में व्यवधान आएगा और आपको किसी कारण से परेशानी हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु: भाग्‍य आज आपका पूरा साथ देगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि लेंगे। आज अचानक ही कहीं से बड़ा खर्च आ सकता है।

मकर: पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे और भाग्‍य का साथ मिलने से रुका पैसा वापस मिल जाएगा।

कुंभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है और संतान की वजह से किसी प्रकार की चिंता रहेगी। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। विरोधी परास्त होंगे।

मीन: आज भाग्‍य आपका साथ देगा और दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। रुपये के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा


Next Story