भारत

आर्थिक राशिफल, 24 मई 2023

Nilmani Pal
24 May 2023 12:31 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 24 मई 2023
x

मेष आर्थिक राशि: भाग्य साथ देगा

मेष राशि वालों को आज काफी संघर्ष के बाद परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। आपका भाग्य साथ देगा और बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, प्रयत्नशील रहें।

वृषभ आर्थिक राशि: आयोजन की चर्चा चलेगी

वृषभ राशि वालों के परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। रोजगार की तलाश करने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन आर्थिक राशि: मान बढ़ाई के कार्यों से दूर रहें

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन तेजी से आगे बढ़ने का है। कार्यक्षेत्र में आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें और अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करें।

कर्क आर्थिक राशि: अटका धन प्राप्त होगा

कर्क राशि वालों का आज का दिन किसी बहन भाई की चिंता टहल सेवा में व्यतीत होगा। आयात निर्यात का कारोबार करने वाले सुबह से काफी व्यस्त रहेंगे। व्यापारी व्यापार विस्तार की योजना बना सकते हैं और निवेश भी कर सकते हैं। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से अटका धन प्राप्त होगा।

सिंह आर्थिक राशि: आराम त्यागना पड़ेगा

सिंह राशि वालों को आज कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान कर सकती है, क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। नौकरी व व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। मित्रों से नई निवेश संबंधी योजना के बारे में जानकारी मिलेगी।

कन्या आर्थिक राशि: नकारात्मक बातों से बचें

आपकी राशि का स्वामी अपने घर में आ चुका है, सूर्य के साथ पापाक्रान्त है। कारोबार में विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है, उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा। आर्थिक लिहाज से दिन आपका अच्छा रहेगा लेकिन व्यर्थ की नकारात्मक बातों से बचें।

तुला आर्थिक राशि: दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें

तुला राशि वाले आज अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं। मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।

वृश्चिक आर्थिक राशि: तनाव को हावी ना होने दें

वृश्चिक राशि वालों को आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होंगी। पुराने झगड़े व झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु आर्थिक राशि: नए संपर्क से लाभ मिलेगा

धनु राशि वालों को आज किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। अटका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, लेकिन मिल जाने के बाद प्रसन्नता भी होगी। रोजमर्रा के कार्यों में कोताही ना बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर आर्थिक राशि: शुभ समाचार प्राप्त होंगे

मकर राशि वालों का आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेते रहने के कारण सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। खरीद फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।

कुंभ आर्थिक राशि: सुअवसर बना रहेगा

कुंभ राशि वालों को उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। आयात निर्यात के कारोबार के आरंभ का निर्णय आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन आर्थिक राशि: ध्यान लगाना ना भूलें

आपकी राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति ज्ञान विज्ञान का भण्डार है। आपके लिए आज का दिन उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें वापिस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरू की सेवा और देव पूजन में ध्यान लगाना ना भूलें।


Next Story