भारत

आर्थिक राशिफल, 23 जनवरी 2023

Nil dhankar
23 Jan 2023 6:05 AM IST
आर्थिक राशिफल, 23 जनवरी 2023
x

मेष आर्थिक राशि: आपका आत्म सम्मान बढ़े

आपकी राशि का स्वामी मंगल वृष राशि का होकर द्वितीय धन भाव प्रमुख कोष भाव में है। आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।

वृषभ आर्थिक राशि: नए सहयोगी मिलेंगे

आपकी राशि का स्वामी शुक्र कुंभ राशि में संचार कर रहा है। शुक्र संपूर्ण शुभ दृष्टि से वृष राशि को देख रहा है। मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। आज चंद्रमा दशम भाव में सुख शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन आर्थिक राशि: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें

आपकी राशि का स्वामी बुध सप्तम जाया केंद्र भाव में सूर्य से तप्त एवं विकल है। फलतः आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डालना चाह रहे हैं।

कर्क आर्थिक राशि: आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा

कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से अष्टम चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रूके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।

सिंह आर्थिक राशि: अच्छा मोड़ सिद्ध होगा

राशि का स्वामी सूर्य मकर राशि का होकर षष्ठम शत्रु भाग्य भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। शुक्र के साथ होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या आर्थिक राशि: बहस व टकराव से बचें

आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे, ऋतंभरा प्रज्ञा से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। यहीं लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला आर्थिक राशि: दिन आनंद में बीतेगा

आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से चतुर्थ भाव में पराक्रम वृद्धि व मन संतोष कारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। एकादश चंद्रमा "आद्यचन्द्र श्री कुर्यात" के अनुसार श्री एवं सौंदर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।

वृश्चिक आर्थिक राशि: सलाह उपयोगी सिद्ध होगी

राशि का स्वामी मंगल सप्तम प्रमुख केंद्र भाव में व चंद्रमा पंचम घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।

धनु आर्थिक राशि: समाधान निकालने का प्रयास करें

आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति पिछले कई दिनों से मीन राशि चतुर्थ भाव में चल रहा है, चंद्रमा आज तृतीय भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष वृद्धि कर सकता है। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें, इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी।

मकर आर्थिक राशि: व्यवसाय की तरफ ध्यान दें

आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से द्वितीय घर में और चंद्रमा द्वितीय भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ आर्थिक राशि: कीर्ति की वृद्धि होगी

आज आपकी राशि का स्वामी शनि प्रथम भाव में आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन, धर्म और कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन और प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।

मीन आर्थिक राशि: मांगलकि कार्यों का आयोजन होगा

आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मीन राशि का होकर प्रथम तनु भाव में चल रहा है। मनोरथ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि व निकट की यात्रा संभव है। सायंकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।

Next Story