भारत

आर्थिक राशिफल, 23 फरवरी 2022

Nilmani Pal
23 Feb 2022 12:30 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 23 फरवरी 2022
x

मेष: आज सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। कुछ राशियों का हर्षदायक समाचार से मिलने से मनोबल बढ़ेगा और व्यवसाय में आपके द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। तुला राशि का चंद्रमा आपके सामने ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी करेगा। मंगल क्रियाशील और पुरूषार्थी ग्रह है इसलिए सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।

वृषभ: राशि का स्वामी शुक्र अष्टम प्रमुख आयु भाव में होने से शुभ हो गया है। राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके सायंकाल कुछ समय परिवार के साथ बिताएं।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए सामान्य है। राशि का स्वामी बुध अष्टम आयु कोष भाव में सूर्य के साथ बैठकर बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेष्ट रहें।

कर्क: आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चन समाप्त होंगी। जनसंपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। राशि का स्वामी चंद्रमा नीच राशिगत होने से जाति व श्रेणी में हीन कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है।

सिंह: आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षड़यंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधन पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है।

कन्या: राशि का स्वामी बुध अपने के घर पंचम सुख भाव घर में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजन की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला: आपकी राशि का स्वामी शुक्र तृतीय सुख भाव में और आज राहु अष्टम आयु भाव में है। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।

वृश्चिक: आपकी राशि पर शनि योग एवमं नीच राशि $गत चंद्रमा से आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु: राशि का स्वामी बृहस्पति कुंभ में है। चंद्रमा आज एकादश भाव में संचार कर रहा है। राज्य कार्यों में सफलता, घर में धन धान्य की वृद्धि, कलत्र मित्रों से धन का लाभ, निरोगता शत्रुओं पर विजय और मनोरथ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभ व्यय मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर: राशि का स्वामी शनि यद्यपि प्रथम भाव में उदय है लेकिन चंद्रमा जो दैनिक जीवन का बीज है, एकादश भाव में राज्य विजय कारक है। आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। सायंकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढीला हो सकता है, ध्यान रखें।

कुंभ: राशि स्वामी शनि द्वादश भाव व्यय में मकर राशि में शुक्र एकादश संचार कर रहा है। कर्मफल की सिद्धि कारक है। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई-बंधुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा।

मीन: आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति राशि से द्वादश व्यय भाव में कुंभ राशि का होकर विद्यमान है। चंद्रमा भी आज नीच राशि पर नवम का चल रहा है। फलस्वरूप आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोध पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा।

Next Story