भारत

आर्थिक राशिफल, 22 अप्रैल 2023

Nilmani Pal
22 April 2023 12:36 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 22 अप्रैल 2023
x

मेष आर्थिक राशि: धन समृद्धि में वृद्धि होगी

मेष राशि के लोगों को आज का दिन लाभ देगा और आर्थिक मामलों में शुभ होगा। आपके धन समृद्धि में वृद्धि होगी और परिवार में खुशहाली बढ़ेगी। जीवन साथी का सहयोग प्राप्‍त होगा और आपको कोई विशेष लाभ होगा। संतान पक्ष से आशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम के वक्‍त कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट में बीतेगा।

वृष आर्थिक राशि: भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में संतोष और सुख प्राप्‍त करने का है। करियर के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे और भाग्‍य साथ देगा। शासन और सत्ता से गठजोड़ से आपको लाभ होगा। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ ऐसे लोगों से आपको मिलना पड़ सकता है जो आपको पसंद नहीं हैं। अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से राहत मिलेगी।

मिथुन आर्थिक राशि: प्रतियोगिता में आशातीत सफलता

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन रुपये-पैसे के मामले में हिसाब से काम करने का है। आपको कोई फैसला लेने से पहले अच्‍छे से सोचविचार कर लेना चाहिए। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के वक्‍त में कोई रुका कार्य पूरा होगा। आपको किसी सामााजिक मांगलिक कार्य में भाग लेना पड़ सकता है।

कर्क आर्थिक राशि: आपका भाग्‍योदय होगा

कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको कहीं से उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। आपका भाग्‍योदय होगा और धन संपत्ति बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और आपको किसी शुभ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों से शुभ लाभ मिलेगा।

सिंह आर्थिक राशि: आमदनी के नए स्रोत

सिंह राशि वालों का भाग्य साथ देगा और आमदनी के नए स्रोत आपके लिए बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको लाभ होगा और शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। आपको किसी मामले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है और स्‍वास्‍थ्‍य में भी गिरावट आ सकती है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या आर्थिक राशि: करियर में भी आर्थिक लाभ

कन्या राशि वालों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आपको रोजगार के संबंध में कहीं से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी और करियर में भी आर्थिक लाभ होगा। संतान पक्ष की तरफ से आपको संतोषजनक सुखद समाचार मिलेंगे। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत की खबर आपको मिलने से आपके घर में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि भी होगी।

तुला आर्थिक राशि: धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा

तुला राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी और किसी बड़े काम में सफलता प्राप्‍त होगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों के इरादे टूटेंगे और आपको लाभ होगा। पास व दूर की यात्रा का कोई प्‍लान बनकर कैंसिल हो सकता है। प्रणय संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।

वृश्चिक आर्थिक राशि: अधिक समय आराम करें

वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी। हालांकि आज का दिन किसी बीमारी से संबंधित जांच कराने में भी बीत सकता है। किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मशविरा करने से लाभ होगा। आज हो सके तो अधिक समय आराम करें।

धनु आर्थिक राशि: पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है

धनु राशि वालों का भाग्‍य आज साथ देगा और आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। आज आपके कई रुके कार्य बनने से हर्ष होगा और आनंद की प्राप्ति होगी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर आर्थिक राशि: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

मकर राशि वालों का भाग्‍य आज आर्थिक मामलों में साथ दे रहा है। पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। माता-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें।

कुंभ आर्थिक राशि: अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है

कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा और आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कुछ मामलों में आर्थिक रूप से परेशानियां हो सकती है और किसी जरूरी कार्य में पैसे कम पड़ने से बाधा पैदा हो सकती है। बिना किसी कारण के शत्रुपत्ति होने से आपका मन खराब होगा और समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें।

मीन आर्थिक राशि: आज लेन-देन न करें

मीन राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और आज का दिन किसी काम के पूरा होने से मन प्रसन्‍न होगा। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें, वरना संबंध बिगड़ सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा करना पड़ सकती है और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।

Next Story