भारत

आर्थिक राशिफल, 21 मई 2022

Nilmani Pal
21 May 2022 12:34 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 21 मई 2022
x

मेष: आर्थिक मोर्चे पर आज के दिन मेष राशि के लोग अध्ययन मनन और धार्मिक प्रवचन सुनने में बिताना चाहते हैं। हालांकि, काफी समय से आपके इस कार्यक्रम में ब्रेक लग रहा है। आज के दिन भी आपको अपने बुजुर्ग के आदेश पर चलना होगा। शाम के समय कुछ गेस्ट और पारिवारिक मित्र पड़ोसी आपके घर का रूख करके चायपानी का भार डाल सकते हैं। जिसके चलते आज आपका खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है।

वृषभ: वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मोर्चे पर आराम करने का नहीं है। जब चारों तरफ आपकी जरूरत हो और सामाजिक दायरे में आप एक गणमान्य हस्ती बनना चाहते हैं तो अपने दिन को घर बैठकर बर्बाद नहीं करें।

मिथुन: शनिवार का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए एक नहीं बल्कि अनेक प्रकार के कार्यों को निपटान का हो सकता है। अगर आप मीडिया या सार्वजनिक सेवा से जुड़े हैं तो बिजनेस पार्टी में जाना भी आपको आज जरूरी होगा। पार्टी में जाने से पहले आप खुद पर कुछ पैसे भी खर्च कर सकते हैं।

कर्क: कर्क राशि के लोगों पर कोई काम न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। आज के दिन आपको कई काम एक साथ निपटाने होंगे वहां अपने सुपिरियर बॉस आदि की सेवा में भी हाजिर होना पड़ सकता है। इसलिए आपको सलाह है की आप अपने कागजातों को पूरा रखें।

सिंह: सिंह राशि के लोगों को शनिवार के दिन अपने वाहन के मेंटिनेन्स का जिम्मा उठाना पड़ेगा। वैसे तो आप छुट्टी को पहले ही बुक कर लेंगे। यदि किसी सेवा जॉब सेक्ट में कार्यरत हैं तो हो सकता है कुछ ऑफिशियल इंगेजमेंट भी आपके आराम में खलल डाले।

कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन काफी व्यस्तता वाला रहेगा। सवाल सिर्फ व्यस्तता का नहीं है बल्कि आपको अपने घरेलू काम वाले दिनों में एक्स्ट्रा लीव लेकर भी पूरे करने होंगे। आज आपको मकान की मरम्मत और घर की डेकोरेशन के लिए कुछ धन खर्च करना पड़ा सकता है।

तुला: तुला राशि के जातक आज के दिन अपनी ड्यूटी की टेंशन से मुक्त रहेंगे लेकिन, आपको अपने निजी कामों को लेकर टेंशन हो सकता है। हो सकता है की शाम के वक्त आज आपके पुराना और प्रिय मित्र आपसे मिलने घर पर आ जाएं। जिनके लिए आप खाने पीने और गिफ्ट्स देने पर काफी पैसा खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक: आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों की चिंताएं बढ़ सकती है। आज आप बहुत ही बिंदास अंदाज में सजना संवरना चाहेंगे लेकिन, किसी फोन कॉल के कारण आपको अपना प्रोग्राम चेंज करना पड़ सकता है। घर परिवार के किसी सदस्य के लिए आपको कुछ खरीदना पड़ सकता है।

धनु: धनु राशि के लोगों पर आज के दिन घर के रखरखाव का सारा भार आ सकता है। अभी आप ऐसे दिन को बर्बाद नहीं करना चाहते हैं जिसके बीच आप अपने सभी वस्त्र को सहेज सकें। जिम पार्लर आदि जाना हो तो बढ़ते व्यय का भी ध्यान रखें वैसे किसी भी एटीएम से आप जहां चाहे जेब भारी कर सकते हैं।

मकर: मकर राशि के लोग ये अच्छे से जानते है की व्यावसायिक अवसरों का लाभ कैसे उठाया जाता है। लेकिन, हो सकता है की आज के दिन आपके अधिकारी आपको ड्यूटी पर बुला लें। मन मारकर आपको एक्स्ट्रा कार्य के लिए आपको निकलना होगा। इस दौरान आपको अचानक रास्ते में कोई प्रियजन मिल सकता है जो अपनी शिकायत पेश कर सकते हैं।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपने करियर में नए कॉन्टैक्ट को बढ़ाने वाला रहेगा। आज सुबह के वक्त ही आपको अपनी किसी चहेते से फोन कॉल आ सकता है। उस फोनकाल से विचलित होने के बजाय आपको सलाह है की अपने हित के बारे में पहले सोचें।

मीन: मीन राशि के लोगों के लिए शनिवार के दिन घर पर बैठना बोरियत का सबब हो सकता है। आज के दिन आप अपनी हफ्ते भर की थकान को नींद के जरिए मिटा सकते हैं। वैसे आजकल घर से निकलकर किसी बार रेस्तरां में बैठकर कुछ खाना पीना भी आप पर भारी खर्चे का बोझ डाल सकता है।


Next Story