भारत

आर्थिक राशिफल: 21 जून 2022

Nilmani Pal
21 Jun 2022 12:38 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 21 जून 2022
x

मेष आर्थिक राशिफल

किसी कारण आज आपको खुद पर कंट्रोल करना पड़ सकता है। अगर छात्रों का परीक्षा का दौर चल रहा है, तो बेहतर होगा कि आप अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। कई लोगों के लिए दिनभर आलस का माहौल रहेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी-मोटी टेंशन है। शाम को घर में अधिक समय बिताने से घरवालों को अच्छा लगेगा।

वृषभ आर्थिक राशिफल

दिनभर काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। शाम तक अच्छी खबरें मिलेंगी और आप फायदे में भी रहेंगे। प्रफेशनल मामले में सावधानी बरतने से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है। किसी भी निवेश के मामले में आज फायदा उठाया जा सकता है। दिन आपका अच्छा व्यतीत होगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल

आज का दिन उत्साह से भरा है। दोपहर तक कोई टेलीफोन कॉल के जरिए किसी खास मामले में जानकारी दे सकता है। स्टूडेंट अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई-लिखाई में लगाएंगे तो फायदा मिलेगा। बिजनसमैन धंधे में कुछ तकनीकें अपना सकते हैं। दिन आपका उत्तम है।

कर्क आर्थिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए खास साबित हो सकता है। किसी एक ही तरकीब पर काम करना आपके लिए काफी रहेगा। आज कोई जोखिम वाला कदम न उठाएं, परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में मौजूद आपके विरोधी फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठा पाएंगे। दोस्तों के मामले में आज का दिन अच्छा है, दिन उत्तम बीतेगा।

सिंह आर्थिक राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें, इसका आपको फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले-शिकवे दूर करने का समय है। दोस्तों के साथ रहने से आपको लाभ हो सकता है। किसी कारण घरवालों से बहसबाजी होगी।

कन्या आर्थिक राशिफल

आज आपका दिन काफी व्यस्त कर देने वाला होगा। दिमाग से किए गए काम का फायदा होगा और इसकी खुशी होगी। पुराने समय से चली आ रही टेंशन भी कम हो जाएगी। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपकी मदद करने वाले भी आएंगे। ईमानदारी से जो काम करेंगे, वह फलदायक रहेगा।

तुला आर्थिक राशिफल

आपको दिन के पहले हिस्से में फोन कॉल्स के जरिए आज कोई खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेन-देन और बिजनस में खतरा हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। रोमांस के मामले में भी आज अच्छा दिन है, खर्च जरूर थोड़ा बढ़ सकता है। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल

दिन के पहले हिस्से में मेहनत कुछ ज्यादा ही करनी होगी। शाम तक मुनाफे के कईं मौके आएंगे। घूमने-फिरने के मौके जब भी आते हैं आप हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसा ही मौका आज शाम को भी है। पार्टी में किसी अच्छे और असरदार लोगों से मेल मुलाकात होगी और कोई खास काम की चिंता भी खत्म होगी।

धनु आर्थिक राशिफल

आज आपका टाइम अच्छा है, इसका पूरा फायदा उठाएं। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। आपकी कई इच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने-फिरने से कोई जरूरी कम बन सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। वित्तीय मामलों से जुड़े कामों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा।

मकर आर्थिक राशिफल

आज आपकी किसी से अनबन न हो इस बात का ध्यान रखें। कामकाज में आपकी स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनेस में मुनाफे की आशा रहेगी और शादीशुदा जिंदगी में भी कामयाबी होगी। दिन भर काम करने लायक बहुत से काम हैं लेकिन किसे करना है और किसे नहीं यह आपको सोचना है।

कुंभ आर्थिक राशिफल

आज टीमवर्क से काम करने वाला दिन है। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बातचीत से कोई नया फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त अपनी जेब का ख्याल रखें। किसी एक्सपर्ट की मदद से कारोबार में लाभ होगा।

मीन आर्थिक राशिफल

आज का दिन काफी धीमा हो सकता है। आहिस्ता-आहिस्ता आगे बढ़ने से ही फायदा हो सकता है। कोशिश जारी रखें तो अटके हुए काम भी बन जाएंगे। सतर्क होकर अपने काम में जुट जाएं शायद यह संघर्ष का आखिरी दौरा होगा। बाहर फिजूलखर्ची करने के बजाय घरवालों के साथ समय गुजारें क्योंकि आज आपके खर्च वैसे ही ज्यादा होंगे।


Next Story