भारत

आर्थिक राशिफल, 21 जुलाई 2023

Nilmani Pal
21 July 2023 12:33 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 21 जुलाई 2023
x

मेष आर्थिक राशिफल : आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी

मेष राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपको बढ़े हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। आज किसी कारण से आपको दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसमें आपके कार्य पूर्ण होंगे और आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी आज आप समय निकाल सकते हैं। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

वृष आर्थिक राशिफल : कुछ वस्‍तुओं की खरीद कर सकते हैं

वृष राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपके घर में खर्च बढ़ने का माहौल बन रहा है। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए आप कुछ वस्‍तुओं की खरीद कर सकते हैं। शाम के वक्‍त कुछ खास प्रकार के आयोजन हो सकते हैं। आपके घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन आर्थिक राशिफल : आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी

मिथुन राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपके रुके कार्य तेजी से पूरे होंगे। आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी लोग हैरान होंगे। स्वयं आपकी नज़र भी लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यर्थ की मान बढ़ाई की चीजों से दूर रहें। अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करें तो आपको लाभ होगा।

कर्क आर्थिक राशिफल : आपको लाभ होगा

कर्क राशि के लोगों का दिन आज बिजी रहेगा और पूरा दिन किसी प्रकार की व्‍यवस्‍था करने में बीतेगा। आप हमेशा ही अपने परिवार के लिए दौड़ते रहते हैं और दुआ करते हैं। आज भी कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो तो कहीं स्थान परिवर्तन का मन बना सकते हैं और उसमें आपको लाभ होगा।

सिंह आर्थिक राशिफल : आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा

सिंह राशि के लोगों का दिन आज काफी व्‍यस्‍तता में बीतेगा और आपको दिन भर कारोबार की चिंता परेशान करेगी, क्योंकि पिछले दिनों काफी समय से व्यवसाय नियमित नहीं है और अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप सुधार करना चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।

कन्या आर्थिक राशिफल : भागदौड़ में आपका समय बीतेगा

कन्या राशि वालों के लिए आज ग्रहों की शुभ दशा बन रही है। विशेष प्रकार की भागदौड़ में आपका समय बीतेगा। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें तो आपको लाभ होगा। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे।

तुला आर्थिक राशिफल : मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें

तुला राशि के लोगों का दिन आज चिंता और परेशानी में बीतेगा और आज आपको अकारण ही चिंतित और परेशान होना पड़ेगा। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही और कुछ आप अपनी लापरवाही के चलते खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से लोगों को पराजित कर सकते हैं। अतः मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें और आगे बढ़ें।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : शुभ समाचार प्राप्‍त होगा

वृश्चिक राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपको अकस्मात ही शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजनाओं में आपको लाभ होगा। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें। आपके लिए समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु आर्थिक राशिफल : रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा

धनु राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपको आपको किसी नए संपर्क से लाभ होगा और कार्य पूर्ण होंगे। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति होगी और आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिल सकता है।

मकर आर्थिक राशिफल : शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होंगे

मकर राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भी आपके हित में चलेगा और आपको हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों पर जाने की योजना बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।

कुंभ आर्थिक राशिफल : आपका सितारा बुलंद होगा

कुंभ राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपको उच्चाधिकारियों की ओर से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। आज व्‍यवसाय में अनुमानित लाभ होगा।

मीन आर्थिक राशिफल : किसी को रुपया उधार न दें

मीन राशि वालों के लिए आज आर्थिक लाभ का दिन है। उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी। अध्ययन व आध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण से दूर रहें। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रुपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरु का पूरा सम्‍मान करें।


Next Story