भारत

आर्थिक राशिफल, 20 मई 2023

Nilmani Pal
20 May 2023 12:37 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 20 मई 2023
x

मेष आर्थिक राशिफल : दूसरों की मदद करेंगे

मेष राशि वालों का भाग्‍य आज साथ देगा और कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं और इससे आपको ऑफिस के काम करने में आसानी होगी। आपको देखकर कुछ लोगों का मूड खराब हो सकता है। आपको दूसरों की मदद करने में भी अच्‍छा लगता है। आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को खुश कर पाएंगे।

वृष आर्थिक राशिफल : कोई शुभ समाचार भी मिलेगा

वृष राशि के लोगों का दिन खुशनुमा रहेगा और हर मामले में आप प्रसन्‍न रहेंगे। आपको दोपहर तक कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाम के वक्‍त किसी साथी के आने से आपका मन प्रसन्‍न होगा और उसके साथ बातें करके आपके दिमाग में बिजनस के नए आइडियाज आ सकते हैं। शाम को किसी मेहमान के घर आने से हर्ष होगा। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से सम्‍मान बढ़ेगा और आपका मन प्रसन्‍न रहेगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल : बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी

मिथुन राशि वालों का भाग्‍य आज साथ देगा और पिता व अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की इच्‍छा पूर्ण होने से हर्ष होगा। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम के वक्‍त वाहन का प्रयोग संभालकर करें और सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से आपका मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि प्राप्त हो सकती है।

कर्क आर्थिक राशिफल : बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति

कर्क राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और आपको उत्तम आर्थिक स्थिति की प्राप्ति होगी और अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें।

सिंह आर्थिक राशिफल : रुका कार्य पूर्ण होगा

सिंह राशि के लोगों को भाग्‍य साथ देगा और आपको राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज संतान के लिए कोई जरूरी कार्य पूर्ण कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और रुका कार्य पूर्ण होगा। तबियत आपकी बिगड़ सकती है। सांयकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के साथ बीतेगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

कन्या आर्थिक राशिफल : अचानक लाभ होने के योग

कन्या राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है। आज कोई काम ऐसा करेंगे जिसमें आपको लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। हालांकि आज आपका धन रचनात्मक कार्यों में अधिक खर्च होगा और उनक कार्य को करने का आपका मन करेगा। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला आर्थिक राशिफल :आय के नए स्रोत बनेंगे

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में शुभ होगा और आपको आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपके बोलने के तरीके से आपको सम्‍मान मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहने के कारण थकान का अनुभव होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा और सभी के साथ आपके आपके संबंध मधुर होंगे। यात्रा, देशाटन की स्थिति बेहतर होगी और कहीं जाने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : सैर सपाटे में बिजी रहेंगे

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। आपका कोई रुका कार्य संपन्‍न होगा। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है और आपको इसमें लाभ होगा। रात्रि में परिवार के लोगों के साथ सैर सपाटे में बिजी रहेंगे।

धनु आर्थिक राशिफल : लेन-देन में सावधानी बरतें

धनु राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपके लिए गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपके जीवन में ऐशोआराम बढे़गा। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और आपको इसमें विजय प्राप्‍त होगी।

मकर आर्थिक राशिफल : आपकी आय में वृद्धि होगी

मकर राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको आज भौतिक सुखों के मामले में लाभ होगा। आपके जीवन में आराम की चीजें बढ़ेंगी और आपकी आय में वृद्धि होगी। मन के अनुकूल लाभ होने से मन प्रसन्‍न होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और आपके पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ आर्थिक राशिफल : पैसे उधार से देने से बचना चाहिए

कुंभ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आपके खर्च काफी बढ़ सकते हैं। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के मामले में कोई फैसला काफी सोचकर करें। आज आपको किसी को पैसे उधार से देने से बचना चाहिए। धन का निवेश कहीं भी सोचविचारकर करें।

मीन आर्थिक राशिफल : बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से खुशी होगी

आर्थिक और करियर के मामले में आज का दिन शुभ होगा। आज कोई पास या फिर दूर की यात्रा हो सकती है। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने का प्‍लान बन सकता है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

Next Story