भारत

आर्थिक राशिफल, 20 मई 2022

Nilmani Pal
20 May 2022 12:30 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 20 मई 2022
x

मेष: मेष राशि के लोगों के लिए आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लोगों की आर्थिक मदद करने में बीत सकता है। आज आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा मोटे कर्ज दे सकते हैं। हो सकता है की आज आपकी किसी कठिन समस्या का हल निकल आएं। फिलहाल, बड़ों से सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अपने से थोड़ा समय के लिए दूर जाने की स्थिति आ सकती है।

वृषभ: वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को हल करने में बीतने वाला है। आज किसी कॉम्पिटिशन में आपकी जीत हो सकती है। लेकिन, इसके लिए आपको पूरी मेहनत और लगन के साथ जुट जाना है।

मिथुन: मिथुन राशि के लोग अगर आज दूसरों के इमोशन को पहचाने और उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल हो पाएंगे।

कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खुद को साबित करने के कई मौके देने वाला रहेगा। बस आपको न मौके को पहचान कर उन पर खरा उतरने की जिम्मेदारी आपकी है। हालांकि, आपको इस बात पर ज्यादा ध्यान देने होगा की मौके बार बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते।

सिंह: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें।

कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने वाला है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। आज के दिन बिजनेस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं होगा।

तुला: तुला राशि के लोग आज अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब रहेंगे। कुछ जरूरी सामान की शॉपिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। आज भूलकर भी ऐसी चीजें न खरीदें जो आपके काम में नहीं आने वाली हैं। साथ ही आज कार्यस्थल पर आपके ऑरिजिनल आइडियाज पसंद किए जाएंगे।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोग आज का दिन काफी बिजी रह सकते हैं। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नजर डाल लें।

धनु: धनु राशि के लोगों को आज कर्मक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। साथ ही आज किसी क्रियेटिव काम में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। घर में बड़े बुजुर्गों से बहसबाजी में न उलझें तो ही आपके लिए अच्छा रहेगा। उनकी राय भी सुन लें क्या पता कभी वक्त पड़ने पर काम जा जाएं।

मकर: मकर राशि के लोगों में आज किसी नए प्रोग्राम को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और एनर्जी रहेगी। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। आपको सलाह है की आज अपनी उमंगों पर काबू रखें। गौरतलब है कि आज आप किसी लव अफेयर को लेकर भी आप काफी एक्साइटेड रहेंगे।

कुंभ: आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा अच्छा रह सकता है। आज दिन के पहले हिस्से में आपको छुटपुट धन लाभ होने की पूरी संभावनाएं हैं। आपके लिए सलाह है की कोई भी नौकरी शुरूआत में छोटी या बड़ी नहीं होती। एक बार एक्सपीरिएंस हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए।

मीन: मीन राशि के लोग आज खुद में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं। अपना काम करते रहें। सफला एक दिन जरूर आपके कमद चूमेगी। आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। साथ ही आज आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है।


Next Story