भारत

आर्थिक राशिफल, 20 फरवरी 2022

Nilmani Pal
20 Feb 2022 12:30 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 20 फरवरी 2022
x

मेष: धन के मामले में आज आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। प्रियजनों से भेंट संभव है और आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा।

वृषभ: राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में संभावना है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आज मां लक्ष्‍मी की कृपा से आपको रुका धन प्राप्‍त होगा।

कर्क: आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। किसी मामले में अप्रिय समाचार मिल सकता है।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। नेत्र विकार की संभावना है। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ रहेगी और घर में सुख समृद्धि आएगी।

कन्या: रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। विरोधियों का नाश होगा और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।

तुला: आज पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में रुचि लेंगे। धन लाभ होगा और आज का वक्‍त आपके अनुकूल होगा।

वृश्चिक: आज आर्थिक मामलों में प्रगति होगी और धन के मामले में लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। निजी सुख में व्यवधान आएगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा और धन के मामले में लाभ होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि लेंगे।

मकर: पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग मिलेगा। झगड़ा-विवाद से बचें।

कुंभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। निजी सुख में व्यवधान आएगा। संतान के प्रति चिंतित रहेंगे। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। विरोधी परास्त होंगे और धन के मामले में रुके धन की प्राप्ति होगी।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रुपये के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा

Next Story