भारत

आर्थिक राशिफल, 2 जून 2023

Nilmani Pal
2 Jun 2023 12:31 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 2 जून 2023
x

मेष आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में कमजोर रहेगा दिन

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है। यदि इस महीने आप किसी बैंक या किसी व्यक्ति से उधार लेने का विचार कर रहे हैं को ऐसा करने से बचें। वरना कर्ज उतारना मुश्किल हो सकता है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। साथ ही आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है।

वृषभ आर्थिक राशिफल : काम में रहेंगे व्यस्त

वृषभ राशि के जातक आज काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। आपको सलाह है कि फिलहाल, ज्यादा भागदौड़ करने से बचें। आपको फिलहाल, पांव में चोट आदि लग सकती है। आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता से लाभ होगा। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सांयकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल : फिजूल खर्च से बचें

मिथुन राशि के लोगों को सलाह है कि आज फिजूल खर्च से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा।

कर्क आर्थिक राशिफल : भाग्य का मिलेगा साथ

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्य की दृष्टि से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त होगा। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें।

सिंह आर्थिक राशिफल : मिलाजुला रहेगा दिन

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक रहने वाला है। हालांकि, आज माता पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। उनके आशीर्वाद से आज कार्यक्षेत्र में कुछ काम बन सकते हैं। आज कार्यस्थल पर किसी के साथ भी वाद विवाद न करें।

कन्या आर्थिक राशिफल : कठिन कार्य होंगे पूरे

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप साहसपूर्वक कठिन से कठिन कार्य संपन्न करने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। पत्नी को शारीरिक कष्ट से कुछ उदास रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।

तुला आर्थिक राशिफल : संपत्ति में वृद्धि होगी

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभकारक रहने वाला है। आज आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। पंचम पराक्रम भाव में शनि कुंभ राशि का होकर विराजमान है। आज नये कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृृश्चिक आर्थिक राशिफल : व्यापार में आएगी परेशानी

वृश्चिक राशि के जातकों का मन आज अशांत और थोड़ा परेशान रह सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। आज शाम को आपको धैर्य और प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु आर्थिक राशिफल : ज्ञान में होगी वृद्धि

आज धनु राशि के जातकों के ज्ञान और विद्या में वृद्धि होगी। आपके अंदर आज दान पुण्य और परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज सेहत के मामले में भी आपको कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है।

मकर आर्थिक राशिफल : आज रहेंगे अनावश्यक खर्चे

मकर राशि के जातकों को आज किसी बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। फिलहाल, आपको किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें।

कुंभ आर्थिक राशिफल : आवश्यकता अनुसार ही खर्च करें

कुंभ राशि के जातक आज नई नई खोज करने में दिन व्यतीत करेंगे। हालांकि, आज वह सीमित और आवश्यकता अनुसार ही खर्च करेंगे। आपको अपने पारिवारिक जनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी।

मीन आर्थिक राशिफल : विवाज होंगे समाप्त

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन विवादों का निपटारा कराने वाला है। आज आपके किसी विवाद का हल निकल जाएगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात के समय आप परिजनों के साथ हंसी खुशी से बीताएंगे। इस दौरान आपका कुछ धन भी खर्च हो सकता है।

Next Story