भारत

आर्थिक राशिफल, 19 मार्च 2022

Nilmani Pal
19 March 2022 12:30 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 19 मार्च 2022
x

मेष: 19 मार्च शनिवार को कुछ राशियों के लिए आर्थिक मोर्चे पर लाभ होने वाला है जबकि कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। जबकि कुछ लोगों को आज समाज में मान सम्मान मिलेगा। साथ ही आज लाभ के कई अवसर भी आपको मिल सकते हैं। मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक मोर्चे पर अच्छा रहने वाला है। आज शाम तक कोई खास डील फाइनल हो सकती है। आज आपको विशेष मान सम्मान प्राप्त होगा। आज शाम आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आज समाज में शुभ कार्यों के लिए किए गए खर्च से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ: वृष राशि वालों का ध्यान आज नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। आज आपको किसी कानून विवाद में सफलता मिल सकती है। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा और आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन: मिथुन राशि का जातकों का आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रियेटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वहीं करने को मिलेगा। आज नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। आज आपके अधूरे काम पूर्ण हो जाएंगे। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।

सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको अपनी मेहनत में कमी नहीं करनी है। आपके काम पूरे होंगे। रात का समय मंगलमय कार्यों में बीतेगा।

कन्या: कन्या राशि के जातकों को सलाह है कि आज अपना व्यवहार सही रखें। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारक है। कार्य से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज पूरे दिन आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नयापन आने से आगे चलकर लाभ होगा साथ ही काम में नई जान आएगी।

धनु: धनु राशि का जातकों के लिए आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाने से थोड़ा लाभ होने की संभावना है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नये कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े।

कुंभ: कुंभ राशि वालों को सलाह है कि आज कोई भी काम जल्दबाजी के साथ न करें वरना कोई भूल हो सकती है। इसलिए हर काम सोच समझ कर करें। साथ ही आज अपने स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न बरतें।

मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है।


Next Story