भारत

आर्थिक राशिफल, 19 जून 2022

Nilmani Pal
19 Jun 2022 12:38 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 19 जून 2022
x

मेष राशि

धन के मामले में आज आप लकी हैं। आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ में रुकावट आ सकती है। आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।

वृष राशि

आज कुछ खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं और अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए शुभ संदेश भी लेकर आएगा। आज आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। भाग्‍य आपका साथ देगा। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें।

मिथुन राशि

आज परिवार के खर्च पूरे करने में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। मान सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आपके द्वारा किए गये कार्यों का विरोध हो सकता है। परिवार की समस्याओं के मामले में कोई निर्णय सोचकर लें।

कर्क राशि

आज आपको परिश्रम के बाद वांछित लाभ प्राप्‍त होगा और करियर व रुपये-पैसे से संबंधित अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। सुख व दुःख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें, तो सब सही हो जाएगा।

सिंह राशि

आज आपका दिन शुभ है। सहज ही सभी काम समय पर बनते नज़र आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कईं अनुभव प्राप्‍त होंगे। आज व्यापार और व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी और भाग्‍य आपका साथ देगा।

कन्या राशि

आज का दिन शुभ है। उत्सव और त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वहीं कार्य करें जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे, लेकिन सभी काम आसानी से बन जाएंगे।

तुला राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। आज आपको सेहत के मामले में थोड़ा कष्‍ट का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे सब सही हो जाएगा। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ है और आज आपके दांपत्‍य सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द हो सकता है और आप परेशान रहेंगे। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।

धनु राशि

वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। आज के दिन शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सावधान रहें।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अधिक मेहनत को दर्शा रहा है। किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे। आज आपको करियर से संबंधित भी कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है।

कुंभ राशि

किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि हो सकती है। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा और आपका दिन आज अच्‍छा बीतेगा।

मीन राशि

आज आपके लिए लाभकारी समय है, युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। खानपान में परहेज करने से आपको लाभ होगा और सेहत भी दुरुस्‍त रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग हर प्रकार से प्राप्‍त होगा।


Next Story