भारत

आर्थिक राशिफल, 19 जनवरी 2022

Nilmani Pal
19 Jan 2022 12:36 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 19 जनवरी 2022
x

मेष: धन के मामले में आज का राशिफल देखने से पता चल रहा है कि वृष राशि के लोगों का कोई रुका कार्य बन सकता है। वहीं कर्क राशि वालों के लिए आज खर्च बढ़ने का दिन है।

वृषभ: जिस महत्वपूर्ण कार्य में लगातार बाधा आ रही थी आज उस काम के बनने का दिन है। फाइनेंस के मामले में ज्यादा चिंतित न रहें। मदद मिल जाएगी। परिवार के लोगों की मदद से कोई रुका कार्य बन सकता है।

मिथुन: आपकी राशि वालों के लिए आज का दिन काफी संभलकर चलने वाला रहेगा। आज हर कार्य काफी सोचकर पूरा करना पड़ेगा। आपको इस बात की शंका हो कि सफलता मिलेगी या नहीं। दोपहर बाद इस बात की तस्कीद हो जाएगी कि आप अपने वेंचर में कामयाब हैं।

कर्क: आज का दिन शुभ है। किसी फंक्शन या पार्टी को सेलिब्रेट करने के लिए सायंकाल का समय भी अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ सकता है। समय पर सभी काम निबटाने होंगे और आज भाग्‍य भी आपका साथ कम देगा।

सिंह: आज का दिन आप लोगों के लिए काफी सोच-विचार करने वाला है। आपके और आपके चहेतों के बीच किसी बात की गलतफहमी हो तो उसके लिए आप अपना पक्ष रखने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के लोगों के लिए आज दिन अच्‍छा है।

कन्या: आज का दिन शुभ है और आप एडवांस में ही अपने जरूरी काम निपटा लें। सायंकाल का समय जरूरी मीटिंग्स के लिए रिजर्व रखें। कुछ मुद्दे आपके हक में अनुकूल हो सकते हैं। आज भाग्‍य आपका साथ देगा।

तुला: आज आपके लिए पहले अपने दैनिक कार्यों को निपटाना ही अच्छा है। इस प्रक्रिया के चलते हो सकता है आपके किसी जरूरी काम में विलंब हो जाए। बेहतर होगा समय का उपयोग तत्काल करें और अपने कार्यों को समय से पूर्ण करें।

वृश्चिक: आपके लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज किसी कारण आपकी जेब में पैसा नहीं टिक सकता है। कोई जरूरी डाक या मेल की प्रतीक्षा करनी भी आपके लिए जरूरी है। आज आपको कोई महत्‍वपूर्ण सूचना प्राप्‍त हो सकती है।

धनु: आज का दिन शुभ है। हो सकता है दोपहर बाद किसी बड़े आदमी या सेलिब्रेटी से भी आपकी मुलाकात करवाई जाए। इन सबके बीच आज की सारी भागदौड़ आगे चलकर कुछ महत्वूर्ण बदलाव को जन्म देगी और ये बदलाव आपके पक्ष में होंगे।

मकर: आज अपने ही कामकाज से आप उत्साहित रहेंगे। दूसरों की गिरती छवि के आगे आपकी पर्सनैलिटी कुछ ज्यादा ही असरदार नजर आ रही है। आज भाग्‍य आपका साथ देगा और आपके जरूरी कार्य पूर्ण होंगे।

कुंभ: आपके लिए आज का दिन भाग्‍य का साथ देने वाला रहेगा। दोपहर बाद किसी आमंत्रण या महत्वपूर्ण सूचना से आपकी गतिविधि और भी बढ़ जाएगी। जितना हो सके उतना ही काम हाथ में लेना चाहिए अन्यथा गुडविल खराब हो जाएगी।

मीन: रिलेशनशिप यानी प्यार के मामले में अभी कुछ उलझनें आपके सामने रहेंगी। काम करने में आपका मन नहीं लगेगा। पैसे आदि के लेन देन पर अभी कोई निर्णय लेना भी ठीक नहीं होगा। भाग्‍य आपके अनुकूल नहीं है।

– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा

Next Story