भारत

आर्थिक राशिफल, 19 फरवरी 2023

Nilmani Pal
19 Feb 2023 12:32 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 19 फरवरी 2023
x

मेष आर्थिक राशि: आराम कम व संघर्ष अधिक रहेगा

राशि स्वामी मंगल द्वितीय भाव में होने से कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों के कुछ बिगड़े काम बन सकते हैं। विदेश यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा लेकिन आपकी राशि पर चंद्रमा की दृष्टि होने के कारण आराम कम व संघर्ष अधिक रहेगा। स्वास्थ्य कुछ ढ़ीला रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ कोई नया बिजनस शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

वृषभ आर्थिक राशि: स्वास्थ्य में सुधार आएगा

राशि का स्वामी शुक्र दशम कर्म केंद्र में धन और सांसारिक सुख वृद्धि कारक है। चंद्रमा कुंभ राशि में स्वास्थ्य में सुधार लाएगा। व्यापार के साझेदारों से किसी मामले को लेकर तनाव बन सकता है। सायंकाल के समय उलझन के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। रात्रि में मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन आर्थिक राशि: नई जिम्मेदारियां मिलेंगी

आपकी राशि का स्वामी बुध राशि से अष्टम भाव में मकर ग्रही है। चंद्रमा आज मकर राशि का होकर अष्टम घर में अकस्मात संतान कष्ट और व्यर्थ से मानसिक क्लेश हो सकता है। शुभचिंतकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा और काम में नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों से शुभ समाचार मिल सकता है। दिनभर भागदौड़ धूप करने के बाद सायंकाल में कुछ राहत मिलेगी।

कर्क आर्थिक राशि: आशा के अनुकूल लाभ होगा

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश में आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ ऐसे महान पुरूष अकस्मात आपका सहयोग करने के लिए आगे आएंगे, जिनके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। काम संबंधी टारगेट पूरा ना होने की वजह से नुकसान की स्थिति बन सकती है। सायंकाल का समय पारिवारिक लोगों के साथ बिताएं।

सिंह आर्थिक राशि: जल्दबाजी में काम ना करें

आपकी राशि का स्वामी सप्तम सुख भाव में कुंभ राशि पर परिभ्रमण कर रहा है। चंद्रमा भी आज मकर राशि गत है, एकादश भाव में भाई को कष्ट व पारिवारिक उलझन खड़ी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम या कॉन्ट्रैक्ट की जल्दबाजी न करें। अपने रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्राओं का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो जाएगा।

कन्या आर्थिक राशि: पराक्रम में वृद्धि होगी

आपकी राशि का स्वामी बुध शनि ग्रही पंचम भाव में श्रेष्ठ मार्गों से धन आगमन के द्वारा कोष वृद्धि का संकेत कर रहा है। चंद्रमा आज मकर राशि में स्थित होने पर भी आपके पराक्रम को बढ़ाएगा। काम की वजह से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लेन-देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध आपके पक्ष में निर्णय हो सकता है।

तुला आर्थिक राशि: कार्य आसानी से पूरे होंगे

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष शुभ कारक है। वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे और सभी आवश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। यह भी संभव है कि पिछले कई मास से बंद पड़ा माल का आगमन फिर से शुरू हो जाए। दोस्तों के साथ किसी नए कार्य में निवेश की योजना बना सकते हैं। रात्रि का समय मित्रों व परिजनों में व्यतीत करने का सुअवसर मिलेगा।

वृश्चिक आर्थिक राशि: सहकर्मियों से अच्छा लाभ होगा

आपकी राशि पर आज चंद्रमा तृतीय का है। शनि-शुक्र पहले से ही राशि पर विपरीत फल कर रहे हैं। ऐसी कोई भी चीज न खरीदें, जो जल्दी खराब होने वाली हो। कम दामों के लालच में कोई घटिया चीज न खरीदें। बाद में अपनी खरीदारी पर पछतावा हो सकता है। वाहन के रखरखाव और घरेलू कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों से अच्छा लाभ होगा।

धनु आर्थिक राशि: स्थिति में सुधार आएगा

शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से बनते कामों में विघ्न उत्पन्न हो रहे हैं। पंचम घर में मेष राशि का राहु भी व्यर्थ व्यय कीर्ति का हास कारक है। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है। राशि का स्वामी बृहस्पति चतुर्थ भाव में कोर्ट कचहरी इत्यादि राज्य कार्यों में भी रुकावट उत्पन्न कर सकता है। सायंकाल के समय व्यापारियों की स्थिति में अच्छा सुधार आएगा।

मकर आर्थिक राशि: आय के साधन बनते रहेंगे

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। राशि का स्वामी शनि अपनी राशि पर स्थिति होने से प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। शनि यद्यपि मंद फल कारक है। अतः अत्यधिक परिश्रम के द्वारा निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य नरम और चोट आदि का भय बना रहेगा। आज रात्रि के समय कहीं न जाएं।

कुंभ आर्थिक राशि: विशेष अवसर प्राप्त होंगे

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। राशि स्वामी शनि कुंभ राशि में होने से आर्थिक स्थिति से बेहतर होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। रात्रि के समय व्यापार के भागीदारों तथा भाई बंधुओं से तनाव हो सकता है।

मीन आर्थिक राशि: दिन लाभदायक रहेगा

आपकी राशि पर मीन का बृहस्पति की विशेष कृपा होने से आज विशेष धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी और विदेश में जाकर नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र के कार्यों में भाग दौड़ करते समय स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।

Next Story