भारत

आर्थिक राशिफल, 19 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
19 May 2022 12:21 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 19 अप्रैल 2022
x

मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। कार्य सफलता के लिए आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रुका काम बन सकता है।

वृषभ: आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन और सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय समाचार मिलने मूड खराब हो सकता है।

मिथुन: आज के दिन आपको हर मामले में सावधान रहने की जरूरत है। कोई दस्‍तावेज साइन करने से पहले एक बार देख लें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूरा होगा।

कर्क: आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद और लाभ देने वाली है।

सिंह: आज का दिन अच्‍छा है और आज आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। अधिक भागदौड़ होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या: राशि स्वामी बुध भाग्य वृद्धि कर रहा हैं रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष की तरफ से सभी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेंगे। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला: आज का दिन आपके लिए लकी है। आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम है। किए गए परिश्रम सार्थक होंगे। आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई फालतू खर्च इस वक्‍त न करें।

धनु: आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ होगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मकर: आज का दिन शुभ है। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर और सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ: आपके लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। आज निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किये कार्यों में ही हानि और निराशा हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। झगड़े विवाद से बचें।

मीन: आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। आज किसी से लेन-देन न करें, संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story