भारत

आर्थिक राशिफल, 17 मई 2022

Nilmani Pal
17 May 2022 12:35 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 17 मई 2022
x

मेष: मेष राशि के लोगों को आज काफी संघर्ष करने के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा इसी के चलते आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल जाएगी। आज आपको किसी दूर स्थान की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपके लिए छोटे मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा।

वृषभ: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। शाम के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों के लिए ये समय तेजी के साथ आगे बढ़ने वाला है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान रह जाएंगे। गति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए वरना आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। आपको सलाह है की व्यर्थ की मान बढ़ाने की इच्छा के कार्यों से दूर रहें।

कर्क: कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन बहन भाई की चिंता को दर्शाना वाला रहेगा। क्योंकि, आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए सोचते रहते हैं इसलिए आज भी उनको लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं।

सिंह: सिंह राशि के लोगों को आज कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशानी कर सकती है। पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है जिस कारण आप आज चिंतित भी हो सकते हैं। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य और आराम को त्यागना पड़ेगा। अपने काम में ध्यान केंद्रित करें।

कन्या: कन्या राशिवालों को आज का दिन काफी ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। हालांकि, आज की गई भाग दौड़ का नतीजा आपके लिए लाभदायक रहेगा। फिलहाल, आप अपना कार्य को पूरे उत्साह के साथ पूरा करेंगे। कुछ समय बाद आपको कुछ अच्छे अनुबंध प्राप्त होंगे जो आपके लिए बेहद लाभकारी साबित रहेंगे।

तुला: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी वाला रह सकता है। आज आप अपनी आधिकारिक सोच के कारण अपने लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। हालांकि, आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। आज अपने मन में नेगेटिव विचार न आने दें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन कोई सुखद समाचार मिलेगा। कार्य और व्यवसाय के क्षेत्र में आने वाले तनाव को खुद पर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। आज के दिन आपको पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, आपके लिए ये समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु: धनु राशि के लोगों को आज किसी नए संपर्क के चलते लाभ मिलेगा। आज आपको रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा। रोजमर्रा के कामों में किसी तरह की कोई लापरवाही न बरते हैं। आज व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात के वक्त आपको मांगलिक अवसरों में जाने का मौका मिलेगा।

मकर: आज मकर राशि के सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपके सम्मान में वृद्धि होगी। ग्रहों की चाल के कारण आज आपके भाग्य में विकास होगा। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। आज आपको दिनभर शुभ समाचार प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। आज आपको मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उच्चाधिकारियों से लाभ उठाने का सुअवसर का दिन है। आयात निर्यात के व्यवसाय शुरू करने का निर्णय भी आज हो सकता है। आज आपकी आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। आज आपकी यात्रा का संयोग भी बन रहा है। आपको सलाह है कि समय का सदुपयोग करें ऐसा करने से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ना स्वाभाविक है। आज किसी विवाद के कारण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें वापिस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरु की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें।


Next Story