भारत

आर्थिक राशिफल, 17 मार्च 2022

Nilmani Pal
17 March 2022 12:36 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 17 मार्च 2022
x

मेष: होली के मौके पर कई राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। हालांकि, कुछ राशियों के लिए स्थिति सामान्य ही रहने वाली है। तुला राशि का जातकों का आज का दिन आर्थिक तौर पर काफी अच्छा रहने वाला है। मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खास दिखाई नहीं दे रहा है। आज आप जो यात्रा करेंगे उनसे आपको सामान्य लाभ मिलेगा। आज अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखें हो सकता है की किसी उच्चाधिकारी के साथ आपका वाद विवाद हो जाए। त्योहार के मौके पर आज शाम के वक्त अतिथि आपके घर आ सकते हैं। उनके स्वागत के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

वृषभ: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के जातकों की आज कार्यस्थल पर या व्यवसाय क्षेत्र में किसी व्यापारी से अनबन हो सकती है। आज आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आज आप घर गृहस्थी के उपयोग की कई प्रिय वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आज आप किसी शुभ कार्य में खर्च कर सकते हैं।

मिथुन: मिथुन राशि वालों का दिन मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। आज राजनीतिक गतिविधियों में रूकावट रह सकती है। आज किसी बात को लेकर दिनभर आपका मन दुखी रहेगा।रात के समय आप किसी मंगलमय कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कर्क: कर्क राशि वालों का आज का दिन भाग्योदय वाला रहेगा। आज व्यापारियों के दिन अच्छा दिखाई दे रहा है, व्यापारियों को अपने साझेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। इतना ही नहीं नौकरी वर्ग के लोगों को भी आज उन्नति मिल सकती है। आज आपको अधिक मेहनत करने के कारण थकान महसूस हो सकती है। लेकिन, मन को शांति मिलेगी।

सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिश्रित फलकारक रहने वाला है। आज समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी। नौकरी वर्ग के लोगों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज कई लोग अपने कामों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे लेकिन इसके बाद भी आपके कार्य सिद्ध होंगे।

कन्या: कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातकों को आज संपत्ति लाभ होने की योग हैं। हो सकता है कि आज आप कोई मकान या दुकान की खरीदारी करें। आज समाज में भी आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हो सकता है की आज उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज त्योहार के मौके पर आप अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं।

तुला: तुला राशि वालों का आज का दिन आर्थिक तौर पर काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापार में किए गए प्रयास आपको अच्छा लाभ दे सकते हैं। आज आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। यदि आप होलिका दहन के लिए जा रहे हैं तो अपनी वस्तुओं को संभालकर ले जाएं।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको मिलेगी, उसकी तुलना किसी अन्य सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। जिस कारण साथियों का मूड खराब हो सकता है। शाम का वक्त देव दर्शन और भक्ति भाव में व्यतीत होगा।

धनु: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला नजर आ रहा है। आज परिवार और आसपास का वातावरण अशांत रह सकता है। लेकिन आप अपने धैर्य से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज बढ़िया रहेगी। आज आपको अचानक किसी नई डील से धन लाभ हो सकता है। आज घर में अचानक किसी की तबीयत खराब होने से टेंशन का माहौल रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बने आपको धन हानि हो सकती है। आपको सलाह है कि जिन कामों में जोखिम नजर आए उनसे थोड़ी दूरी बनाए रखें।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके पास अधिक मात्रा में पैसा आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपको संतोष होगा। रात के समय आप सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे।

मीन: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने कैरियर की शुरूआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज शाम के वक्त आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मेल मिलाप में बीताएंगे।


Next Story