भारत

आर्थिक राशिफल, 17 जनवरी 2022

Nilmani Pal
17 Jan 2022 12:35 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 17 जनवरी 2022
x

मेष: सोमवार को काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद खत्म होंगे। कुछ राशियों के लोग शॉपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जा सकते हैं और पुराने समय से रूका हुआ पैसा मिल सकता है। ऑफिस में कुलीग्स आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे, जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। शाम को लोंग ड्राइव पर जा सकते हैं।

वृषभ: आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नज़र आएंगे। पुराने समय से रूका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है।

मिथुन: फाइनेंस से जुड़े फैसले आज ले लें। आगे के दो तीन दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। पुराना प्यार लौट सकता है। शाम के समय शॉपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जाने का प्लान बनेगा।

कर्क: आपमें से कुछ लोगों का दिल आध्यात्म और मेडीटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है।

सिंह: जीवनसाथी का पूरा सपॉर्ट आपके साथ है इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं। प्रमोशन में बढोतरी की चर्चा हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा।

कन्या: क्रिएटिव कामों में रूचि बढ़ेगी। इधर उधर की बातों के बजाय अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। उसके जरिए थोड़ा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं। पैसे की समस्या आएगी लेकिन जान-बूझकर से वह शाम तक टल भी जाएगी। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें।

तुला: घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टॉफ पर नज़र रखें। अपन अच्छे व्यवहार से उनका दिल जीतने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक: अपने विचार को अमल में लाने का मौका मिलेगा। पॉलिटिक्स में रूचि बढेगी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है लेकिन हर बार पैसे का फायदा नुकसान देखने की बजाए रिश्तों की मजबूरी को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है।

धनु: ऑफिस में आज आपको बहुत काम करना होगा। भाग दौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और यह याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती। आपके प्रेमी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा।

मकर: घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एक बार आप अपने कामों को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे तो अन्त में काफी संतुष्टि मिलेगी। याद रखिए संतुष्टि पाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी के तौर पर उन्हे पढ़ लेना जरूरी होगा।

कुंभ: सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। क्या पता बिजनेस के साथ साथ प्यार की डील भी फिक्स हो जाएं।

मीन: दिन धीमी गति से शुरू होगा। सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे, दोपहर में वही आपको खुशी देगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझ-बूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कामों के नजीते शाम तक मिलने लगेंगे। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

Next Story