भारत

आर्थिक राशिफल, 16 मार्च 2023

Nilmani Pal
16 March 2023 12:41 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 16 मार्च 2023
x

मेष राशि : नौकरी में बढ़ेंगे पैसे

मेष राशि वालों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आज आपके सपॉर्ट में कुछ ऐसे फैसले आ सकते हैं जो आपको भविष्‍य में लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं। आज जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पैसे बढ़ाने के बारे में विचार किया जा सकता है। किसी प्रकार के कानूनी मामले में आज आपको कोर्ट कचहरी के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं।

वृष राशि : रुकावटों और अड़चनों से परेशान रहेंगे

वृष राशि वालों का भाग्‍य आज साथ नहीं दे रहा है और आज आपको ऑफिस में हर तरह की रुकावटों और अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आज शाम के वक्‍त आपको कोई काम की जानकारी मिल सकती है। जायदाद के बारे में किसी डॉक्यूमेन्ट पर साइन करने से पहले सावधानी से काम लें तो सब कुछ सही होगा।

मिथुन राशि : उधार आज वापस मिल सकता है

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी फायदा देने वाला रहेगा। आज आपको कुछ दिनों पहले खोई हुई कोई खास चीज मिल सकती है। किसी को काफी पहले दिया गया उधार आज वापस मिल सकता है, लेकिन खास बात यह है कि इसके अलावा भी दिन भर आपको कईं सरप्राइज मिलते रहेंगे और आप मन खुश रहेगा।

कर्क राशि : करियर की चिंता खत्म होगी

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में मिलाजुला रहेगा। पहले काम में कुछ रुकावट महसूस करेंगे, लेकिन दिन बीतने के साथ सब कुछ सही होता जाएगा। घर के छोटे सदस्यों के करियर की चिंता खत्म होगी। आपके रूटीन के कामों में कुछ तब्दीली आएगी और आपको ऐसा करने का लाभ भी जल्‍द दिखने लगेगा।

सिंह राशि : कमाई में बढ़ोत्तरी होगी

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्‍यशाली है। आज आपके प्रॉपर्टी के मामले हल हो सकते हैं और कोई फायदे की डील भी आप कर सकते हें। कमाई में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन साथ ही खर्च के बहाने भी मिल जाएंगे। लेखक और पत्रकार जैसे लोग लोगों की नजरों में चढ़ जाएंगे। आज आपको मिल रही तरक्‍की आपके मूड को पॉजिटिव कर देगी।

कन्या राशि : आर्थिक समस्‍या का हल निकाल लेंगे

कन्या राशि वालों को लाभ होगा और आज का आपका दिन चुस्ती से भरा होगा। आपके सहयोगी कुछ रिलैक्स मूड में रहेंगे और पहले से ज्यादा काम करने की इच्छा जताएंगे। ऐसा करने से आप टीम भावना से काम करेंगे और अपने टारगेट को पूरा करेंगे। बदलाव के तौर पर आप अपने अन्दर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे और कामयाब भी होंगे। आज किसी प्रकार की आर्थिक समस्‍या का हल भी आप निकाल लेंगे।

तुला राशि : आपका मान सम्मान बढ़ेगा

तुला राशि वालों के लिए फायदे का दिन है। आज सोसाइटी में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इसके लिए कोई आयोजन हो सकता है। आज आप दान धर्म के कार्यों में पूरी रुचि लेंगे। वहीं करियर के मामले में आपको किसी बात से समझौता करना पड़ सकता है लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमें कोई नुकसान भी नहीं है। विरोधियों को नीचा दिखाने में आपको कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक राशि : हर प्रकार का सपॉर्ट मिलेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज फायदे का दिन है। आज आप अपने किसी सोशल वर्क के जरिए कुछ उद्देश्य हासिल करेंगे। ऑफिस का माहौल काम के ठीक उल्‍टा रहेगा। आप अपोजिट सैक्स के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे और ऐसा करने में आप अपने फोकस से भटक सकते हैं। जीवनसाथी से आपको हर प्रकार का सपॉर्ट मिलता रहेगा। जूनियर्स से कहासुनी हो सकती है।

धनु राशि : आपका मन काम में नहीं लगेगा

धनु राशि वालों को आज के दिन कुछ अच्‍छा सा फील नहीं होगा और किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा। आज के दिन ऑफिस के वर्तमान माहौल में आपके लिए मन लगाना कुछ मुश्किल हो सकता है। हालांकि अगर आप कोशिश करें तो माहौल को जिंदादिल बनाने में कामयाब हो सकते हैं बतर्शे आपके सहयोगी सपॉर्ट करें। आज आपको जो भी मिलेगा वह सिर्फ आपकी मेहनत का ही नतीजा होगा।

मकर राशि : बिजनस में सावधानी बरतें

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला रहेगा। आज आपको ऐसा लगेगा कि आपकी परीक्षा होने वाली है। मेहनत से जो कुछ भी करेंगेए वह काफी अच्छा रिजल्ट लेकर आएगा। आज आप घर में लोगों के साथ कोई आउटिंग प्‍लान कर सकते हैं और इसमें आपके अच्‍छे खासे पैसे भी खर्च हो सकते हैं। आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है। बिजनस में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ राशि : दिन की शुरुआत बेचैनी से भरी

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज दिन की शुरुआत थोड़ा बेचैनी से भरी होगी। ऐसे में महसूस होगा कि आपको एक ही दिन में ढेर सारे लटके हुए काम निपटाने हैं। इस वजह से आप घबरा सकते हैं। थोड़ा घूमना फिरना पड़ सकता है।

मीन राशि : बढ़ते खर्च को काबू में रखें

मीन राशि के लोगों को आज सफलता प्राप्‍त होगी। आज आप किसी सौदे या लेन देन के दौरान टेंशन न लें। बढ़ते खर्च को काबू में रखने की जरूरत है। अगर आपके पास बचाया हुआ धन होगा तो हर कार्य आसानी से पूरा हो जाएगा। थोड़ी सी इच्छा शक्ति से सब कुछ संभव है। दोस्तों के सपॉर्ट से किसी बड़े प्रॉजेक्ट को फाइनल कर सकेंगे।

Next Story