भारत

आर्थिक राशिफल, 16 मार्च 2022

Nilmani Pal
16 March 2022 12:35 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 16 मार्च 2022
x

मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में मिलाजुला रहेगा। दोपहर बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति से कहासुनी या वाद विवाद हो सकता है। परेशानी से बचने के लिए संयम से काम लें। शाम के वक्त आपकी योजनाएं पूरी होने से खुशी मिलेगी, लाभ भी पाएंगे। आज अचानक ही कोई मेहमान घर पर आ सकता है जिससे खर्च बढ़ेगा।

वृषभ: वृष राशि वालों को के लिए आर्थिक मामलों में खट्टा मीठा अनुभव होगा। आज संपत्ति संबंधी मामलों में उलझने से बचें, विवाद से हानि संभव है। रात का अधिक बेहतर रहेगा। समय मौज मस्ती और सैर सपाटे में बीतेगा हलांकि खर्च भी अधिक होगा। आपके लिए सलाह है कि आज किसी नजदीकी स्थान की यात्रा करते हुए पूरी सावधानी बरतें।

मिथुन: आज मिथुन राशि वाले लोग व्यापार को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। आज आपके कर्ज में कमी आएगी। भौतिक साधनों और सुख मनोरंजन पर आपका धन खर्च हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज व्यर्थ का खर्च करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको कम पर अधिक फोकस करना होगा।

कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और करियर के मामले में शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा। शाम से लेकर रात तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों पर व्यतीत होगा। आज शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।

सिंह: सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक का समय किसी राजनीतिक समारोह में व्यतीत होगा। जहां नए लोगों से आपका संपर्क हो सकता है। आप अपनी बुद्धि से निर्णय लें तो आपको लाभ मिलेगा।

कन्या: कन्या राशि के लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा और विवादों से दूर रहेंगे। अपने खर्चों पर आप नियंत्रण कर पाने में कमायाब होंगे, बेहतर आर्थिक नीति से आप अपनी अर्थव्यवस्था को ठीक रख पाएंगे। कन्या राशि के जो जातक वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उन्हें आज अपने प्रयास में कामयाबी मिलेगी, वाहन सुख प्राप्त क सकते हैं। कुछ लोगों को आपकी प्रगति से ईर्ष्या भी हो सकती है।

तुला: तुला राशि की आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज इनको धन प्राप्त होने की पूरी-पूरी संभावना है नौकरी पेशा लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी। आज आपको प्रतियोगी परीक्षा या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त होगी। शाम से लेकर रात तक का वक्त आप किसी मांगलिक समारोह में बिताएंगे।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों की आज किसी बड़े अधिकारी या नेता से मुलाकात हो सकती है। आज आपको खाने के लिए उत्तम प्रकार के व्यंजन मिलेंगे। आपको सलाह है कि आज अपने खानपान पर विशेष नियंत्रण रखें। वरना आपका पेट खराब हो सकता है। आज शाम तक आपकी निकट या दूर की यात्रा का योग बन सकता है।

धनु: मकर राशि के लोगों का दिन आज सामान्य ही रहने वाला है। आज प्रयास करें की आप अपने शत्रुओं के षड़यंत्र को विफल कर दें। लेनदेन करते वक्त भी आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। धन के मारे जाने की संभावनाएं हैं। यानी की हो सकता है की आज कोई आपसे पैसे लेकर वापस न करें।

मकर: आज आर्थिक और करियर के मामले में बात करें तो कुंभ राशि वालों के कुछ पुराने और रुके हुए कार्य कुछ झंझटों व खर्च करने के बाद पूर्ण हो जाएंगे। आज आप अपनी बात को सत्य सिद्ध कर देंगे जिससे शत्रु पक्ष लज्जित होगा। शाम के वक्त किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिले तो लाभ उठाएं।

कुंभ: मीन राशि के जातकों का आज व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज संतान की तरफ से आपको अच्छा समाचार मिल सकता है। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

मीन: आज शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।


Next Story