भारत

आर्थिक राशिफल, 16 जनवरी 2022

Nilmani Pal
16 Jan 2022 12:32 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 16 जनवरी 2022
x

मेष: आज का दिन रुपये-पैसे के मामले में वृष राशि के लोगों को आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की सलाह दे रहा है। आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में दिन लाभ देने वाला है। यात्रा में सफलता प्राप्‍त होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

वृषभ: आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। पारिवारिक और व्यावसायिक लाभ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

मिथुन: आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। आज आपकी गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा का लाभ होगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आज किसी मामले में आपको अप्रिय समाचार मिल सकता है।

कर्क: आज का दिन खास है। रोजी और रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। भाई और पड़ोसियों से संबंध मधुर होंगे। खान-पान में संयम रखें। फालतू खर्च से बचें। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है।

सिंह: आज का दिन शुभ है। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। यात्रा पर जाने से आपको लाभ मिलेगा और उद्देश्‍य की पूर्ति होगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आज अध्‍यापन से जुड़े लोगों को खास लाभ होने की उम्‍मीद है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी बहुमूल्य वस्तु के पाने की अभिलाषा पूरी होगी। भाग्‍य आपका साथ देगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। धन लाभ होगा।

तुला: आज का दिन शुभ है और आर्थिक तथा व्यावसायिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शाही खर्च पर नियंत्रण रखें। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियों का आगमन होगा और आपका धन भी खर्च होगा।

वृश्चिक: आपके लिए आज का दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। नए अनुबंध मिलेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। चोट लग सकती है।

धनु: आज दिन खास है। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे। आज का किया गया निवेश भविष्‍य में आपको लाभ देने वाला होगा। प्रणय संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य में शिथिलता रहेगी। धन लाभ होगा।

मकर: आज का दिन शुभ है और व्यावसायिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। भाग्‍य आपका साथ देगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। चोट आदि से सावधान रहें।

कुंभ: जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे। आज कोई व्‍यक्ति आपकी आर्थिक मदद करेगा और इससे आपको लाभ होगा।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता में विशेष सफलताएं मिलने के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। नेत्र विकार हो सकता है। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ रहेगी और आपकी दिनचर्या काफी व्‍यस्‍त रहेगी।

– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story