भारत

आर्थिक राशिफल, 16 फरवरी 2023

Nilmani Pal
16 Feb 2023 12:41 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 16 फरवरी 2023
x

मेष आर्थिक राशिफल : आर्थिक स्थिति रहेगी सामान्य

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सामान्य रहने वाला है। हालांकि, आज आपके कई रुके काम बन सकते हैं। आज शाम के बाद आपके रुके हुए कार्य बनने शुरु हो जाएंगे। आज रात के समय आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बिताना पसंद करेंगे।

वृषभ आर्थिक राशिफल: राजनीतिक क्षेत्र में मिलेगी सफलता

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतोष और शांति दिलाने का है। आज आपको राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता हासिल होगी। इतना ही नहीं शासन और सत्ता से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आज नए अनुबंधों के जरिए आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज रात के समय अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से कष्ट का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल : रुके काम होंगे पूरे

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में थोड़ा उतार चढ़ाव लेकर आएगा। आज आपकी कोई मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है इसलिए अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें। आज शाम से लेकर रात तक आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिससे आपके मन को बहुत खुशी होगी।

कर्क आर्थिक राशिफल : संपत्ति के मामले में उत्तम रहेगा दिन

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन संपत्ति के मामले में काफी उत्तम रहने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। इतना ही नहीं राज्य मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आज की गई यात्राएं आपके लिए लाभदायक साबित होंगी।

सिंह आर्थिक राशिफल : आमदनी के मामला में अच्छा रहेगा दिन

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आमदनी के मामले में बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपको आमदनी बढ़ाने के लिए आय के अन्य स्रोत भी मिलेंगे। आपको सलाह है कि आज अपनी वाणी पर थोड़ा काबू पखें। आज विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा।

कन्या आर्थिक राशिफल : भाग्य का साथ मिलेगा

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। आज रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में आप जो भी प्रयास करेंगे उन सभी में आपको कल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आज आपको संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। आज दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। साथ ही आज आप शुभ कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं।

तुला आर्थिक राशिफल : काफी सुखद रहेगा दिन

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। आज घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : आज होगा धन खर्च

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन सामान्य से थोड़ा निम्न रह सकता है। आज आपको सेहत के मामले में कुछ आंतरिक विकार हो सकते हैं। जिसके कारण आपको अच्छा खासा धन खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है वरना आपको स्वास्थ्य पर अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा।

धनु आर्थिक राशिफल : विरोधी करेंगे प्रशंसा

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आपको बड़े अधिकारियों से निकटता और गठजोड़ करने से लाभ हासिल होगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। आज शाम से लेकर रात तक आप सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मकर आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में होगी सफलता

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सफलता दिलाने वाला है। आज आप आजीविका के क्षेत्र में जो भी प्रयास करेंगे वह सभी फलीभूत होंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में सभी कर्मचारियों का आदर और सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ आर्थिक राशिफल : सावधानी से करें सभी काम

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही सतर्कता के साथ रहने का है। आज आप जो भी कार्य करेंगे हो सकता है उनमें आपको निराशा ही हाथ लगे। साथ ही आज आपको कोई विपरीत समाचार मिल सकता है। जिस वजह से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि आज थोड़ा सावधान रहकर ही काम करें।

मीन आर्थिक राशिफल : आज लेनदेन करने से बचें

मीन राशिवालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता वाला रहेगा। आज आपको अपनी पुत्र पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। आज अपने रिश्तेदारों के साथ किसी भी तरह को कोई लेनदेन न करें खासकर अपने ससुराल पक्ष के लोगों से। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है।

Next Story