भारत

आर्थिक राशिफल, 14 मई 2022

Nilmani Pal
14 May 2022 12:35 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 14 मई 2022
x

मेष: आज मेष राशि वालों को कार्य क्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकते हैं। लेन-देन की बात भी हो सकती है।

वृषभ: आज वृष राशि वालों का दिन सामान्‍य है। घर के आवश्यक सामान की खरीद में शाम तक का समय व्यतीत होगा। भाग्‍य आपका साथ देगा। घर परिवार के वृद्धजनों में आपस में बहस हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन सही रहेगा। दूसरों की राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए सफलतादायक है। आज आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा का लाभ होगा। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। उधार वापस करने में सफल होंगे।

कर्क: आज ग्रहों की शुभ स्थिति से कर्क राशि वालों को उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति होगी। नए संबंधों में स्थायित्व आएगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें।

सिंह:

आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। आर्थिक मामलों की बात करें तो आज सब कुछ सामान्‍य रहेगा। दुकान और कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए किसी समस्‍या का हल निकल जाएगा।

कन्या:

आज ग्रहों की दशा बता रही हे कि आपके आस पास का माहौल खुशनुमा बनेगा और आप जो कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कार्यालय में भी अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला:

आज का दिन आपके लिए महान लोगों से मिलने-जुलने का है। अकस्मात अकल्पित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरान्त ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीद करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें।

मकर:

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायक रहेगा। मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए राजनीतिक क्षेत्र में सफलताकारक है। सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्द्धा में प्रतिद्वंद्वी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन के उत्तरार्द्ध भी शुभ व्यय से कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन:

आज का दिन शुभ है। चंद्रमा भी आज अष्टम घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जायेगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।


Next Story