
मेष: सोमवार को मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। कुछ राशियों को व्यवसाय में नए सहयोग मिलेगा, जिनसे लाभ की नई योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। वहीं कुछ राशियों के कार्यक्षेत्र में भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है तो आज का दिन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा, देखें विस्तार से…
आपकी राशि का स्वामी मंगल धनु राशि का होकर नवम भाव प्रमुख त्रिकोण भाव में है। आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।
वृषभ: आपकी राशि का स्वामी शुक्र धनु राशि में संचार कर रहा है। शुक्र संपूर्ण शुभ दृष्टि से मिथुन राशि को देख रहा है। राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन सम्पत्ति दायक है। आज चंद्रमा भी नवम भाव में सुख शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।
मिथुन: आपकी राशि का स्वामी बुध जन्म अष्टम भाव में शनि से तप्त एवं विकल है। आज का दिन कार्यक्षेत्र में भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डालना चाह रहे हैं।
कर्क: कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से प्रथम चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।
सिंह: राशि का स्वामी सूर्य कुंभ राशि का होकर सप्तम जाया भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। चंद्र के साथ होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।
कन्या: आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे, सभी का सम्मान करें और उनकी मदद करने का प्रयास करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें।
तुला: आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से तृतीय भाव में पराक्रम वृद्धि व मन संतोष कारक है। आज का दिन आनन्द में बीतेगा। दशम चंद्रमा "आद्यचन्द्र श्री कुर्यात" के अनुसार श्री एवं सौन्दर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।
वृश्चिक: राशि का स्वाीम मंगल द्वितीय कोष राज्य भाव में व चंद्रमा नवम घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।
धनु: आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति पिछले कई दिनों से कुंभ राशि पराक्रम भाव में चल रहा है, चंद्रमा आज अष्टम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोषवृद्धि कर सकता है। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें, इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी।
मकर: आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से पहले घर में और चंद्रमा भी सप्तम भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।
कुंभ: आज आपकी राशि का स्वामी शनि द्वादश भाव में आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।
मीन: आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति कुंभ राशि का होकर द्वादश लाभ भाव में चल रहा है। मनोरथ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि व निकट की यात्रा संभव है। सायंकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।





