भारत

आर्थिक राशिफल, 14 अप्रैल 2023

Nilmani Pal
14 April 2023 12:35 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 14 अप्रैल 2023
x

मेष आर्थिक राशि: खास डील फाइनल होगी

आज दशम राज्य भाव त्रिकोण भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। रात्रि में कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों के अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। सायंकाल के समय प्रियजनों के साथ मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

वृषभ आर्थिक राशि: पराक्रम में वृद्धि होगी

वृषभ राशि वालों का ध्यान आज नई योजनाओं में लगेगा, जिसको पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। दिन के उत्तरार्ध में उलझन के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। घरवालों के साथ किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता और स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है।

मिथुन आर्थिक राशि: सहयोग पाने का प्रयास करें

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है, आज वहीं करने को मिलेगा। कारोबार में किसी की सलाह आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के पास नई योजनाएं आएंगी, जिनमें अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क आर्थिक राशि: अधूरे काम निपट जाएंगे

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सृजनात्मक है। जो भी काम लगन के साथ करेंगे, आज उसका फल उसी समय मिल सकता है और काम में नई जान भी आएगी। कार्य स्थल के अधूरे काम निपट जाएंगे और महत्वपूर्ण चर्चाएं भी होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। सायंकाल में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह आर्थिक राशि: कार्यों को लेकर रहें सावधान

सिंह राशि वालों का आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। नई निवेश संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। सायंकाल का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या आर्थिक राशि: आत्म विश्वास के साथ कार्य करें

कन्या राशि वाले आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें, धन संचय करने में सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला आर्थिक राशि: अन्य मार्ग की तलाश करेंगे

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर कुछ काम शुरू हो सकता है। दीर्घकालिक निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक या आस-पास के लोग कुछ परेशानी खड़ी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक आमदनी में बढ़ोतरी के लिए अन्य मार्ग की तलाश करेंगे।

वृश्चिक आर्थिक राशि: काम में नई जान आएगी

वृश्चिक राशि वालों की माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा और काम में नई जान आएगी। व्यापारी आज व्यापारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा।

धनु आर्थिक राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखें

धनु राशि वालों का आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं, तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएंगे तो अच्छा फायदा होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो धन संचय करने में सफलता मिलेगी। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है और उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर आर्थिक राशि: व्यापार से लाभ होगा

मकर राशि वालों का लिए आज का दिन सामान्य है। साझेदारी में किया गया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कार्यों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। घरवालों के साथ संतान के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। सरकारी कार्यों में ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार क काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

कुंभ आर्थिक राशि: मेहनत रंग लाएगी

कुंभ राशि वालों का आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत रंग लाएगी और कामकाज में नई जान आने से अच्छा धन लाभ भी होगा। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान पान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें।

मीन आर्थिक राशि: अच्छे अवसर का फायदा लेंगे

मीन राशि वालों का 14 अप्रैल का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। कामकाज में लोगों का सहयोग मिलेगा और अच्छे अवसरों का लाभ भी उठाएंगे। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

Next Story