भारत

आर्थिक राशिफल, 13 अगस्त 2023

Nilmani Pal
13 Aug 2023 12:13 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 13 अगस्त 2023
x

मेष आर्थिक राशिफल : कार्य की प्रशंसा होगी

मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपको ऑफिस के काम को शानदार तरीके से करने के लिए सम्‍मानित किया जा सकता है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। इससे आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। यदि आज काम को आगे बढ़ाने के लिए किसी प्रकार का लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आज न लें। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी आपका साथ देंगे। रात का वक्‍त दोस्‍तों के साथ अच्‍छा बीतेगा।

वृष आर्थिक राशिफल : दिन काफी व्‍यस्‍त रहेगा

वृष राशि के लोगों का आज का पूरा दिन काफी व्‍यस्‍त रहेगा। आप आज पुराने रुके कार्य पूरा करने की कोशिश करेंगे और इस वजह से पूरा दिन फंसे रहेंगे। आज आप कहीं पर धन का निवेश करने या फिर कोई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में भी सोच सकते हैं। शाम के वक्‍त परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मिथुन आर्थिक राशिफल : फिजूल के खर्चे से बचें

मिथुन राशि के लोगों को आज कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप फिजूल के खर्चे से बचें। वरना आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में भी आप उपस्थित रहेंगे और उसमेंआज कुछ व्यवधान आ सकता है। आज धन के मामले में कुछ अकस्मात लाभ होने से आपका मन काम में लगेगा। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा।

कर्क आर्थिक राशिफल : किस्‍मत साथ देगी

कर्क राशि के लोगों का किस्‍मत साथ देगी और आज का दिन आपके लिए भाग्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। आज आपको परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। धन के मामले में आज आपके लिए लाभ का दिन है। विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे और इसमें आपका बजट बिगड़ सकता है। माता-पिता का ध्यान रखें तो आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे।

सिंह आर्थिक राशिफल : आपके कार्य पूर्ण हो जाएंगे

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और जिन योजनाओं से आपको लाभ की उम्‍मीद थी, वे आज अधूरी रह सकती हैं। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप परेशान हो सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के दूसरे भाग में आपके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। मधुरवाणी का प्रयोग करें। आज आपकी आंखों में सुधार हो सकता है।

कन्या आर्थिक राशिफल : काम करने का मन नहीं करेगा

कन्या राशि के लोगों का दिन आज परेशानियों वाला हो सकता है और आज के दिन आपका बिजनस में थोड़ा नुकसान हो सकता है। इस वजह से आपका काम करने का मन नहीं करेगा और इस वजह से आपका काम काफी बढ़ सकता है। आज आप खुद को काफी फंसा हुआ महसूस करेंगे। व्यापार में शाम के वक्‍त धन लाभ होगा।

तुला आर्थिक राशिफल : अधिकार और सम्पत्ति में वृद्धि होगी

तुला राशि के लोगों की किस्‍मत आज साथ दे रही है। आज छुट्टी के दिन आपको थोड़ा सा रिलैक्‍स करने का भी मौका मिलेगा। परिवार के साथ शाम के वक्‍त घूमने का मन करेगा और आपको मजा आएगा। आपके अधिकार और सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आज नए कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आज आपको लाभ होगा। शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : विवाद के हल होने की संभावना है

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुभ नहीं है और आज आपका मन परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास में आपके लिए अधिक सफल नहीं हो पाएंगे। शाम तक आपको करियर के मामले में कोई बड़ी सूचना मिल सकती है। इससे आपको फायदा होगा। यदि कोई वाद, विवाद आपका अदालत में चल रहा है तो उसके हल होने की संभावना है।

धनु आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में फायदा होगा

धनु राशि के लोगों को आज करियर और आर्थिक मामलों में फायदा होगा और आज किसी पुराने रुके काम के पूर्ण होने से आपको लाभ और हर्ष होगा। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सावधान रहें और काम पर फोकस करें।

मकर आर्थिक राशिफल : अनावश्यक खर्चे आ सकते हैं

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी खर्च वाला रहेगा। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं जो कि आपको करने ही पड़ेगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा और रुके कार्य फिर से पूर्ण हो जाएंगे। आज बिजनस में कोई नया प्रयोग करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

कुंभ आर्थिक राशिफल : खर्च को कंट्रोल करें

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन हर कार्य में बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। बेहतर होगा कि खर्च को कंट्रोल करें। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख मिलेगा। सांयकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभ देगी।

मीन आर्थिक राशिफल : आपका मनोबल बढ़ा रहेगा

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अन्‍य दिनों की तुलना में बेहतर होगा। बहुत समय से लटका हुआ विवाद हल हो सकता है। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण लोग आपसे बात करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।

Next Story