भारत

आर्थिक राशिफल, 12 मई 2022

Nilmani Pal
12 May 2022 12:37 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 12 मई 2022
x

मेष: आज आपके जन्म स्थान से दशम चंद्रमा तथा एकादश शनि मंगल, का योग बना हुआ है। अतः प्रयास करके सभी आवश्यक कार्य निपटा लें। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से खर्चा बढ़ेगा। अच्छे परिणाम के लिए रूद्राभिषेक सोमवार को कराते रहें।

वृषभ: आज राशि का स्वामी शुक्र-गुरू के साथ एकादश भाव में कोई नई परेशानी खड़ी कर सकता है। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें। कला व साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। सायंकाल से रात्रि तक शुभ कार्य में खर्चा होगा जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन: एकादश भाव में मेष राशि का राहु और एकादश आय भाव में बृहस्पति होने के कारण आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, आज समाप्त हो जाएगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेगा।

कर्क: आज नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति की स्थिति रहेगी। बड़े बुजुर्ग कार्यक्षेत्र में हरेक प्रकार की मदद करेंगे। खर्चों में कटौती करें नहीं तो कष्ट उठाना पड़ सकता है। कला-क्रीड़ा व साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। सायंकाल से रात्रि तक संतान के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।

सिंह: दिन के पूर्वार्द्ध में पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट रहेगी। साहस व धैर्य से काम लेना होगा, किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेनदारियां वापिस आने का समय है। सायंकाल में दूर या पास की यात्रा का योग है।

कन्या: आज आपकी राशि का स्वामी बुध द्वादश भाव में संचार कर रहा है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में कुछ की आशा बंधेगी, जिसका आपको आगे चलकर अत्यन्त फायदा होगा।

तुला: कन्या राशि का चंद्रमा द्वादश भाव में आज पराक्रम व धन की वृद्धि करेगा। न्यायिक मामलों में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से आप आनन्दित होंगे। सायंकाल के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक: राशि का स्वामी मंगल अपनी कुंभ राशि पर और चंद्रमा कन्या राशि एकादश भाव में संचार कर रहा है। 'आद्य चन्द्र श्री कुर्यात-मनसंतोष द्वितीयक' प्रमाण के अनुसार आज आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा।

धनु: आज आपको संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए-नए खर्चे निकल कर सामने आएंगे। कोई झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त यात्रा का योग है, उसमें खास कर चौकन्ने रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में लाभ होगा।

मकर: आपकी राशि का स्वामी शनि द्वितीय भाव में और राशि से तृतीय भाव मीन राशि का ही गुरू आज आपको सुव्यवस्था का कोई कार्य सौपेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति धन से संबंधित आपके सामने कोई प्रस्ताव रखे तो उसे अस्वीकार कर दें।

कुंभ: चंद्रमा अष्टम भाव में कन्या राशि पर संचार कर रहा है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में दौड़ धूप रहेगी। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा।

मीन: राशि का स्वामी मीन में तथा सप्तम देशाटन प्रमुख केन्द्र भाव में चंद्रमा राज्य विजय कारक है। आज आप अपने प्रतिद्वंदियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में भी आपके प्रति प्रेम व आदर की भावन बढ़ेगी। देव, गुरू, ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना में इच्छित कार्यों की सफलता में चल रहा व्यवधान समाप्त हो जाएगा। सायंकाल के समय किसी मंगल कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।


Next Story