भारत

आर्थिक राशिफल, 12 मार्च 2022

Nilmani Pal
12 March 2022 12:31 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 12 मार्च 2022
x

मेष: करियर के क्षेत्र में आज कई राशियों को नए अवसर प्राप्त होने वाले हैं। आपको उन मौकों को अपने हाथ से जाने नहीं देना है। मेष राशि के लोगों को आज किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा मोटा कर्ज देना पड़ सकता है। आज आपको दिन से पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी कठिन समस्या का हल निकल आएगा। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाने की स्थिति आ सकती है।

वृषभ: वृष राशि के लोगों के आज दिन के दिन की शुरुआत व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। आज किसी कॉम्पटिशन में आपकी जीत हो सकती है। बशर्ते आप पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं। प्यार के मामले में आज का दिन ठीक है।

मिथुन: मिथुन राशि के लोग यदि आज दूसरों के इमोशंस को पहचानें और उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल हो पाएंगे।

कर्क: कर्क वालों के पास आज खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे। उन मौके को पहचान कर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए कि मौके बार बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते। इसलिए इन मौका का सही से फायदा उठाएं।

सिंह: आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें।

कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। बिजनेस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं होगा।

तुला: तुला राशि के लोग आज अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कुछ जरूरी सामान की शापिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम में आने वाला नहीं है। कार्यस्थल पर आपके ओरिज़नल आइडियाज पसंद किए जाएंगे।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा। अगर आपसे कोई उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नज़र डाल लें। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है।

धनु: धनु राशि वालों को आज ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रियेटिव काम में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। रूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। आज वरिष्ठों की सलाह लें उनकी राय आपके भविष्य में काम आ सकती है।

मकर: मकर राशि के लोगों को आज सुबह से ही किसी प्रोग्राम को लेकर आपके अंदर नई एनर्जी रहेगी। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। अपनी उमंगो पर काबू रखें।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को दिन की शुरुआत में छिटपुट धन लाभ होने की संभावना है। आज इस बात का खास ख्याल रखें की कोई भी नौकरी छोटी या बड़ी नहीं होती। एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। इसलिए आज आपको नौकरी के जो भी अवसर मिलें उन्हें हाथ से जानें न दें।

मीन: मीन राशि के लोग आज खुद में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं। अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आज आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story