भारत

आर्थिक राशिफल, 12 जनवरी 2022

Nilmani Pal
12 Jan 2022 12:35 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 12 जनवरी 2022
x

मेष: आर्थिक मामलों की बात करें तो आज का दिन मेष राशि वालों को शुभ समाचार देने वाला साबित हो सकता है। वहीं वृष राशि वालों को धन के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। कोई मूल्‍यवान वस्‍तु चोरी होने की आशंका है। आज का दिन आपके लिए शुभ है। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। खानपान पर संयम बनाए रखें। आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

वृषभ: आज का दिन आपकी राशि वालों के लिए लाभदायी होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में रुचि लेंगे और आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी।

मिथुन: राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और भाग्‍य का साथ मिलेगा। आज आपको किसी वजह से कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपको किसी कारोबार से जुड़े नए अनुबंध प्राप्त होंगे।

कर्क: आज भाग्‍य आपका साथ देगा। पिता या उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने सामान की सुरक्षा के प्रति लापरवाही न करें। आज आपको किसी वजह से अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी और दिन अच्‍छा बीतेगा।

सिंह: आज का दिन शुभ है और जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा और आपके घर में खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में चल रहे प्रयास सफल होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या: आज का दिन शुभ है और आज आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

तुला: आज का दिन खास है और बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें।

वृश्चिक: आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। भाग्‍य आपका साथ देगा और परिवार में खुशियां आएंगी।

धनु: आज का दिन शुभ है और आज व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे ओर भाग्‍य उदय होगा।

मकर: आज का दिन शुभ है और आज राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य शिथिल रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बना कर रखें। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें तो लाभ में रहेंगे।

कुंभ: आज का दिन आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे और भाग्‍य साथ देगा।

मीन: आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। भाई या पड़ोसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी और परिवार में कोई आपकी मदद करेगा। – आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा

Next Story