भारत

आर्थिक राशिफल, 11 मई 2023

Nilmani Pal
11 May 2023 12:33 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 11 मई 2023
x

मेष टैरो राशिफल: रुका धन मिलने की उम्‍मीद

मेष राशि वालों टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ है और आपको कहीं से रुका धन मिलने की उम्‍मीद है। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है। आज का दिन कुल मिलाकर सुख शांति से बीतेगा और काम समय से पूर्ण होगा।

वृष टैरो राशिफल: आय के नए मार्ग खुलेंगे

वृष राशि वालों टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ होगा और आज धन के मामले में लाभ प्राप्‍त होगा। आपके लिए आज आय के नए मार्ग खुलेंगे और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा, यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज रुके कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्‍नता होगी।

मिथुन टैरो राशिफल: कोई निवेश आप कर सकते हैं

मिथुन राशि वालों टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए सामान्‍य प्रभाव देने वाला रहेगा। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी, किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं और कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है। आज धन से संबंधित कोई निवेश आप कर सकते हैं।

कर्क टैरो राशिफल: कहीं से फंसा पैसा मिलने के योग

कर्क राशि वालों टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा और यह समय सभी के लिए शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापार मालिकों और नौकरीपेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है, इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे। आज आपको कहीं से फंसा पैसा मिलने से कोई महत्‍वपूर्ण योजना आगे बढ़ सकती है।

सिंह टैरो राशिफल: सुख में वृद्धि होगी

सिंह राशि वालों टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ होगा और आपके सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा, इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आज छात्रों को लाभ होगा और उनकी मेहनत सफल होगी।

कन्या टैरो राशिफल: दोस्‍तों का साथ मिलेगा

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं और आज आपको लाभ होगा। काम पर ध्‍यान देने की वजह काम की चर्चा करते रहने से आपका समय व्‍यर्थ होगा। ऐसे में आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे। आज आपको दोस्‍तों का साथ मिलेगा और भाग्‍य भी चमकेगा। कहीं से नौकरी के संबंध में शुभ समाचार आ सकता है।

तुला टैरो राशिफल: प्रेम संबंधों के प्रति झुकाव

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन किस्‍मत आपका साथ देगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है तथा सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा। आज आपको धन के मामले में परिवार के किसी सदस्‍य की मदद करनी पड़ सकती है। आपको शुभ फल दिन भर प्राप्‍त होते रहेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल: सफलता प्राप्‍त होगी

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको एक के बाद एक सफलता प्राप्‍त होगी और आप अपने बिजनस अथवा ऑफ़िस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है। इस यात्रा में आपके उद्देश्‍य की पूर्ति होगी।

धनु टैरो राशिफल: कहीं से शुभ सूचना प्राप्‍त होगी

धनु राशि वालों की किस्‍मत साथ दे रही है। आज आपको कहीं से शुभ सूचना प्राप्‍त होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे। धन के मामले में आपको सोचकर फैसला लेना चाहिए। वरना बात बिगड़ सकती है।

मकर टैरो राशिफल: दौड़भाग करनी पड़ सकती है

मकर राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ नहीं दे रहा है और आज किसी कार्य में जल्‍दी करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज आपकी अपनी माता की सेहत को लेकर काफी परेशान होना पड़ सकता है और कुछ दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

कुंभ टैरो राशिफल: पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं और आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आज छात्रों के लिए भी दिन शुभ है और हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा।

मीन टैरो राशिफल: पैसों से संबंधित कार्य नहीं करना चाहिए

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए उत्‍तम है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है, संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है, वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। आज कोई भी पैसों से संबंधित कार्य नहीं करना चाहिए। इसमें नुकसान हो सकता है।

Next Story