भारत

आर्थिक राशिफल, 11 फरवरी 2022

Nilmani Pal
11 Feb 2022 12:36 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 11 फरवरी 2022
x

मेष: आज धन और आर्थिक स्थिति के मामले में आज सितारे बता रहे हैं कि वृष राशि वालों के हाथ से अधिक खर्च होगा। आज भाग्‍य आपके साथ है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने और चोरी होने की आशंका है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे।

वृषभ: आज का दिन शुभ है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। खानपान में संयम रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। आज पैसा भी आपके हाथ से अधिक मात्रा में खर्च होगा।

मिथुन: आज भाग्‍य साथ देगा और आपका दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रुपये के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क: पिता और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। भाई या पड़ोसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। निजी सुख में व्यवधान आएगा। आज आर्थिक मामलों में किसी प्रकार की रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। किसी मामले में आपको गलती भुगतनी पड़ सकती है।

कन्या: आपके लिए दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे। आज शाम के वक्‍त कोई आपसे आर्थिक मदद मांगने आ सकता है।

तुला: आज आपके घर में व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा। पद, प्रतिष्‍ठा दिशा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में शिथिलता रहेगी। आज काम करने का मन नहीं करेगा। क्रोध और भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी होगा।

वृश्चिक: रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। खानपान पर संयम रखें। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

धनु: आज आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भाई या पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। भागदौड़ रहेगी और आय में वृद्धि होगी।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और आर्थिक रूप से भी संपन्‍न रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने और चोरी की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

कुंभ: शिक्षा और प्रतियोगिता की दिशा में सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें तो चोट से बचे रहेंगे।

मीन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। चली आ रही समस्या का समाधान होगा और भाग्‍य का साथ मिलेगा।

– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा


Next Story