भारत

आर्थिक राशिफल, 10 मई 2023

Nilmani Pal
10 May 2023 12:36 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 10 मई 2023
x

मेष आर्थिक राशिफल: अधिकारी से न उलझे

मेष राशि के लोगों के लिए सलाह है कि आज किसी बड़े अधिकारी से न उलझें वरना आपको ही नुकसान हो सकता है। आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृषभ आर्थिक राशिफल: अधिक मेहनत कराने वाला रहेगा दिन

वृषभ राशि के व्यापारियों को आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें आज किसी अधिकारी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। शाम के समय आपको सामाजिक संबंधों से लाभ मिलेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन आर्थिक राशिफल : मिलेगा थोड़ा बहुत लाभ

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन छुटपुट लाभ दिलाने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। आपको सलाह है कि अपने व्यवसाय को छोटा या बड़ा न समझे बस पूरी लगन के साथ काम करते रहें। रात का समय दोस्तों के साथ हंसी खुशी से बीतेगा।

कर्क आर्थिक राशिफल : दिन सामान्य बीतेगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। आज आप अपनी मस्ती में रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

सिंह आर्थिक राशिफल: करनी होगी खूब मेहनत

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मेहनत कराने वाला होगा। आज आपको काफी मेहनत के बाद ही बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। आपको सलाह है कि आज किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें।

कन्या आर्थिक राशिफल: अपने कर्मों में दें ध्यान

कन्या राशि के लोगों को आज अपने कर्मों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको आप अपने अच्छे कर्मों का भी लाभ मिलेगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जायेगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला आर्थिक राशिफल: मानसिक रुप से रहेंगे परेशान

तुला राशि के जातकों को आज पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अंतर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशान्ति रहेगी। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: अधिकारियों से रहेगी साठ-गांठ

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ विशेष करने की उधेड़बुन में रहने वाला है। अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु आर्थिक राशिफल: धर्म और अध्यात्म में रहेगा विश्वास

धनु राशि के जातकों के लिए आज किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रुप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नये संपर्क से सितारा बुलंद होगा।

मकर आर्थिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अनबन की संभावना

मकर राशि के जातकों की आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। हालांकि, आज आपके शत्रु कमजोर होंगे। आज आपके घर अचानक ही कोई मेहमान आ सकता है जिस वजह से आपके खर्च काफी ज्यादा रहने वाले हैं।

कुंभ आर्थिक राशिफल : शुभ प्रभाव से मिलेगा सफलता

कुंभ राशि के जातकों को आज शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।

मीन आर्थिक राशिफल: धन के मामले में अच्छा दिन

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में काफी अच्छा रहेगा। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में व्यतीत होगा। किसी कम्पटिशन में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Next Story