भारत

आर्थिक राशिफल, 10 जून 2022

Nilmani Pal
10 Jun 2022 12:41 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 10 जून 2022
x

कर्क राशि वालों को मिल सकता है सुखद समाचार। धनु राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में प्राप्त होगी सफलता।

मेष राशि : नए अनुबंध प्राप्त होंगे

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। भाग्‍य आपका साथ देगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। संभलकर रहें। नए अनुबंध प्राप्त होंगे।

वृष राशि : खानपान में संयम रखें

आज आपके व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। खानपान में संयम रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

मिथुन राशि : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

आज आपका दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। रुपये के लेनदेन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा में आपको लाभ होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। भाग्‍य आपका साथ देगा और परिवार में आनंद की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि : समाचार प्राप्‍त हो सकता है

पिता और उच्च अधिकारी का सहयोग और मिलेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। भाग्यवश सुखद समाचार प्राप्‍त हो सकता है। आनंद की प्राप्ति होगी और किसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है।

सिंह राशि : वाहन प्रयोग में सावधानी रखें

आज का दिन आपको अच्‍छे परिणाम देने वाला है। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं।

कन्या राशि : पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

आज आपका दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक क्लेश हो सकता है। पैसों को लेकर भी किसी से विवाद हो सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे।

तुला राशि : क्रोध में कोई निर्णय न लें

आज का दिन शुभ है और आज व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा की दिशा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में किसी कारण से परेशानी हो सकती है। क्रोध में कोई निर्णय न लें।

वृश्चिक राशि : रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी

आज का दिन शुभ परिणाम देने वाला है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेंगे। खानपान पर संयम रखें। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

धनु राशि : रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा

आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। आज आपके संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भाई या पड़ोसी का सहयोग प्राप्‍त होगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। भागदौड़ रहेगी।

मकर राशि : फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें और किसी से विवाद न करें।

कुंभ राशि : सुखद समाचार मिलेगा

शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

मीन राशि : मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्‍छा गुजरेगा।

- आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा


Next Story