भारत

आर्थिक राशिफल, 10 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
10 April 2022 12:31 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 10 अप्रैल 2022
x

मेष: मेष राशि के जो लोग आज जिस भी काम का संकल्प लेंगे वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। किसी का एडमिशन हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था करना सभी काम पूरे होंगे। साथ ही आज आपका अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आज के दिन सब कार्यों को एक एक करके निपटाने से कुछ काम तो एक के बाद एक बनते नजर आने लगेंगे।

वृषभ: वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। आज आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहेंगे। आज आपके साथी आपको मदद देने के लिए तैयार है लेकिन, आपको पूरी तरह से उनपर विश्वास नहीं करना है।

मिथुन: मिथुन राशि के लोग यदि फिलहाल अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी समय ठीक नहीं है। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने हमसफर से सलाह जरूर ले लें। यदि आप निर्णय लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं तो कुछ प्राप्त करने के लिए आपको कुछ खोना पड़ सकता है।

कर्क: कर्क राशि के लोग आज आपका ध्यान अपने किसी नए प्रोजेक्ट पर रहने वाला है। हो सकता है की आज इसके लिए आपको अपने किसी पुराने मित्र से आर्थिक सपोर्ट मिल जाए। यदि आज आप किसी की मदद करेंगे तो आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह: सिंह राशि के लोग यदि कही सैर सपाटे का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा के लिए आपको कुछ तैयारी करनी होंगी। इतना ही नहीं आज के दिन आपको अपने कुछ अधूरे काम भी पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज का बहुत काफी उत्साहित रहने वाले हैं इस चक्कर में आपसे कोई भूल भी हो सकती है।

कन्या: कन्या राशि के लोग आज कामकाज को लेकर थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। हो सकता है कि आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके काम न बन पाएं। लेकिन, ऐसी परिस्थितियां ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाली हैं। यदि आज दांपत्य जीवन में कोई बात छुपी रहेगी तो शाम के बाद शाम के वक्त परिवार में अशांति रह सकती है।

तुला: आज तुला राशि के लोगों को अपने मित्र की सहायता के लिए धन जुटाना पड़ सकता है। यदि आप किसी एग्जाम परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य से न टकराएं ऐसा करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को अपने बिजनेस में सुधार लाने के लिए अपनी योजनाओं और काम के तरीके में बदलाव लाने की आवश्यकता है। आर्थिक तौर पर फिलहाल ज्यादा प्रेशर नहीं रहने वाला है। इस समय आप अपनी छोटी मोटी देनदारी चुकाने के बाद भी पैसे बचाने में कामयाब रहेंगे।

धनु: धनु राशि के लोगों के लिए आज के दिन परिस्थितियां सही नहीं दिखाई दे रही हैं। आज किसी खास सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने से परिवार में तनाव का वातावरण हो सकता है। तनाव से उबरने के लिए आपके पास रास्ता यहीं है की आज किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल लें। अगर आपके पास वाहन आदि नहीं है तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठा सकते हैं।

मकर : मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है आज आपकी शारीरिक बीमारी खत्म हो जाएगी। आज आपको योग एक्सरसाइज आदि का परिणाम अच्छे मिलने लगेंगे। आप आपको अपने परिवार के छोटे सदस्य या छोटी संतान से अच्छा समाचार सुनने के लिए मिल सकता है।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र के वातावरण में आज सुधार होने वाला है। आज आपके बॉय या कोई सहकर्मी आपको पार्टी के लिए आमंत्रित कर सकता है जिससे चहल पहल अधिक रहेगी। आज वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन बना रहेगा।

मीन: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर आज आप थोड़ा मायूस रह सकते हैं। आज विपरीत हालातों में मन थोड़ा अशांत रह सकता है। आज आपको काफी धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आने वाले हैं जिनको टालना फिलहाल आपके लिए मुमकिन नहीं रहेगा।


Next Story