भारत

आर्थिक राशिफल, 1 अक्टूबर 2022

Nilmani Pal
1 Oct 2022 12:35 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 1 अक्टूबर 2022
x

मेष मासिक आर्थिक राशिफल : आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत होगी

आर्थिक मामलों में समय अनुकूल है एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग इस माह बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको किसी महिला की मदद भी इस माह प्राप्त हो सकती है। अक्टूबर में आपकी सेहत में भी काफ़ी सुधार नजर आएंगे एवं किसी डॉक्टर की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में किसी महिला की वजह से आप मुश्किल में फंस सकते हैं। यात्राओं को भी इस माह टाल देंगे तो बेहतर होगा।

वृषभ मासिक आर्थिक राशिफल : यात्राओं द्वारा शुभ संदेश प्राप्त हो सकते हैं

कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आप जितना अधिक संयम के साथ कार्य करेंगे उतना अधिक प्रॉजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा एवं धन प्राप्ति के शुभ संयोग बनेंगे एवं इस संबंध में किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिल सकती है जिन्होंने मेहनत कर एक मुक़ाम हासिल किया हो। यात्राओं द्वारा शुभ संदेश प्राप्त हो सकते हैं एवं आपकी यात्रा करने के तौर तरीकों में भी काफी बदलाव होगा। परिवार में कोई आपका अपना आपकी अपेक्षाओं में खरा नहीं उतरेगा और इस वजह से आपका मन दुख सकता है। प्रेम संबंध में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है। अक्टूबर के अंत में आप अपने बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस निर्णय भी ले सकते हैं।

मिथुन मासिक आर्थिक राशिफल : करियर के मामले में शुभ समाचार प्राप्‍त होगा

इस महीने कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं कोई नया प्रॉजेक्ट आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आ सकता है। रचनात्मक प्रॉजेक्ट भी आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकते हैं। प्रेम संबंध में मन प्रसन्न रहेगा एवं आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। आप अपने साथी के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। परिवार में सुख समृद्धि के संयोग बन रहे हैं। इस महीने आप किसी सुखद समारोह में शामिल हो सकते हैं एवं इस संबंध में कहीं यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक व्यय भी इस माह अधिक हो सकते हैं एवं किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को इस माह टाल देने में भलाई है। अक्टूबर के अंत में अहं के टकराव से बचें तो बेहतर होगा।

कर्क मासिक आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और आपका सम्‍मान बढ़ेगा। आप अपने भविष्य को लेकर संजीदा रहेंगे एवं अपने सुन्दर भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग भी कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। इस महीने सेहत में अच्छे सुधार रहेंगे एवं कोई पितृतुल्य व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। यात्राओं द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होंगे एवं यात्राएं समय पर पूर्ण होती जाएंगी। अक्टूबर के अंत में समय अनुकूल होता जाएगा एवं सुख समृद्धि प्राप्त होगी।

सिंह मासिक आर्थिक राशिफल : नए प्रॉजेक्‍ट की तरफ आकर्षित होंगे

कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं समय अनुकूल होता जाएगा। आप किसी नए प्रॉजेक्ट की तरफ़ इस माह आकर्षित हो सकते हैं। आर्थिक व्यय की स्थितियां बन रही हैं एवं घर में भी व्यय अधिक हो सकते हैं। बीती बातों को याद करके इस महीने परेशान रहेंगे। परिवार में जिस तरह की ख़ुशियां आप चाह रहे हैं उन्हें प्राप्त करने में अभी समय लग सकता है। यात्राओं को इस माह अवॉइड करना आपके लिए बेहतर होगा। अक्टूबर के अंत में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या मासिक आर्थिक राशिफल : कार्यक्षेत्र में कठिन समय रहेगा

आर्थिक मामलों में यह सप्‍ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस माह की शुरुआत में ही आपके लिए प्रेम संबंध में सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक व्यय की भी स्थितियां बन रही हैं एवं भावनात्मक कारणों की वजह से व्यय अधिक होंगे। परिवार में धीरे धीरे समय अनुकूल होते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में कठिन समय रहेगा एवं मान सम्मान की हानि हो सकती है। आर्थिक व्यय भी इस माह अधिक हो सकते हैं। यात्राओं को इस माह टाल दें तो बेहतर होगा।

तुला मासिक आर्थिक राशिफल : धन वृद्धि के शुभ संयोग भी बनेंगे

इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल होता जाएगा एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग भी बनेंगे। अक्टूबर की शुरुआत में भले ही थोड़ा सा बेचैनी महसूस हो सकती है लेकिन निवेश अंत में आपके हक़ में ही फ़ैसला देंगे। कार्यक्षेत्र में सुधार आता जाएगा एवं समय अनुकूल होगा। अक्टूबर के अंत में मन थोड़ा सा मायूस हो सकता है।

वृश्चिक मासिक आर्थिक राशिफल : सुख समृद्धि के योग बनेंगे

आर्थिक धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनेंगी एवं इस संबंध में कोई आपकी मदद भी कर सकता है। यात्राओं द्वारा भी शुभ संदेश प्राप्त होंगे एवं सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा कष्ट बढ़ सकते हैं। परिवार में तनाव की स्थितियां बढ़ सकती हैं। माह के अंत में सुख समृद्धि के योग बनेंगे।

धनु मासिक आर्थिक राशिफल : व्यय अधिक हो सकते हैं

अक्टूबर में की गई यात्राएं आपके लिए शुभ रहेंगी एवं सफलता लेकर आएंगी। किसी नए स्थान पर यात्रा करने का मन भी बना सकते हैं। प्रेम संबंध में आपके द्वारा किए गए प्रयास भविष्य में आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा स्थितियों में सुधार आता जाएगा। इस माह आपके आलस्य की वजह से व्यय अधिक हो सकते हैं। परिवार में किसी स्त्री की तबियत को लेकर मन बेचैन हो सकता है।

मकर मासिक आर्थिक राशिफल : अक्टूबर के अंत में जश्न का माहौल रहेगा

इस महीने आपका परिवार आपके कार्यों में आपको भरपूर सहयोग देगा एवं जीवन में आगे बढ़ने में मदद भी करेगा। आर्थिक धन लाभ की स्थितियां बनेंगी लेकिन अगर लापरवाही नहीं बरतेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सा बंधन महसूस कर सकते हैं या फिर आपके बॉस आप पर हावी होने की कोशिश भी कर सकते हैं। प्रेम संबंध में शनै शनै रोमांस की एंट्री होगी। इस माह सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। अक्टूबर के अंत में जश्न का माहौल रहेगा एवं मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ मासिक आर्थिक राशिफल : यात्राओं को इस महीने टाल दें तो बेहतर होगा

कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रॉजेक्ट को पूर्णतः अपने कंट्रोल में करने में सक्षम होंगे एवं जीवन में सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। आर्थिक मामलों में हालांकि व्यय की स्थितियां बन रही हैं। परिवार के मामलों में बेवजह के तनाव से बचें अन्यथा कष्ट आपको हाई होगा। इस महीने यात्राओं को भी टाल दें तो बेहतर होगा। अक्टूबर के अंत में किसी समाचार को प्राप्त कर मन मायूस हो सकता है।

मीन मासिक आर्थिक राशिफल : कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी

आर्थिक मामलों के लिए समय शुभ है एवं अक्टूबर में किए गए निवेश आपके लिए भविष्य में सुंदर परिणाम लेकर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी लेकिन फिर भी अधिक सफलता की इच्छा मन में रहेगी। यात्राओं को भी इस महीने टाल दें तो बेहतर होगा। परिवार में जिस तरह की ख़ुशियां आप चाहते हैं उस तरह की खुशियां प्राप्त करने में अभी समय लगेगा। अक्टूबर के अंत में बेचैनी अधिक महसूस हो सकती है।


Next Story