भारत

आर्थिक राशिफल, 1 जुलाई 2023

Nilmani Pal
1 July 2023 12:36 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 1 जुलाई 2023
x

मेष आर्थिक राशिफल : विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है

मेष राशि वालों का भाग्‍य आज साथ देगा और आज कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आज आपको कहीं से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास के अच्‍छे योग हैं। आज शाम के वक्‍त मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का आपको मौका मिलेगा और इसमें आपका कुछ खर्च भी हो सकता है। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृष आर्थिक राशिफल : भाग्य आपका साथ देगा

आज वृष राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और आज नई योजनाओं में धन लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। किसी देवस्थान की यात्रा सपरिवार करने का प्‍लान बन सकता है। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी और भाग्य आपका साथ देगा। आपके लिए स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। दिन के बाद के हिस्‍से में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष बढ़ेगा और आपको हर कार्य में सिद्धि प्राप्‍त होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा और लोगों से आपको तारीफ सुनने को मिलेगी।

मिथुन आर्थिक राशिफल : नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी

मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज का दिन आपके लिए काफी क्रिएटिव है। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में दिन बीतेगा। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है वह काम करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने का मौका मिलेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और आपको ऑफिस में सहयोग मिलेगा। आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

कर्क आर्थिक राशिफल : आपको सफलता प्राप्‍त होगी

कर्क राशि के लोगों दिन शुभ है और आज का दिन आपके लिए काफी सृजनात्मक है। जो भी काम आप लगन के साथ करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। अधूरे काम निपट जाने से आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी और परिवार के लोगों का साथ आपको मिलेगा। ऑफिस में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। शाम के वक्‍त किसी कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है, जहां पर आपका खर्च होगा।

सिंह आर्थिक राशिफल : वरिष्ठ अधिकारी रुकावट डाल सकते हैं

सिंह राशि के लोगों का दिन आज काफी व्‍यस्‍तता से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और परिवार के लोगों के साथ मिलकर कोई शुभ कार्य कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डाल सकते हैं और ऐसा करने से आपका काम प्रभावित हो सकता है।

कन्या आर्थिक राशिफल : भाग्य पर भरोसा रखें

कन्या राशि के लोगों को आज हर कार्य काफी सावधानी से करना चाहिए। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। शाम के वक्‍त आपकी स्थिति और सुधरेगी।

तुला आर्थिक राशिफल : रुका धन प्राप्‍त हो सकता है

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं और आपको रुका धन प्राप्‍त हो सकता है। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में आपको आज कोई फायदे का सौदा मिल सकता है।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : काम में नई जान आएगी

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन करियर और आजीविका के मामले में लाभपूर्ण रहेगा। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ऐक्टिव रहकर अपने काम पर फोकस करें। नौकरी और व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी और फिर से काम पटरी पर आ जाएगा।

धनु आर्थिक राशिफल : कुछ नए काम में हाथ आजमाएं

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन हर कार्य को सावधानी और सतर्कता से करने का है। बिजनस के मामले में आज अगर आप थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो आपको लाभ होगा। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए काम में हाथ आजमाएं। आज आपको किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नए मौके आपके पास हैं उन्‍हें आजमाएं और अपने लक्ष्‍य को पूरा करें।

मकर आर्थिक राशिफल : व्यापार के मामले में लाभ का दिन है

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य है और आज आपको साझीदारी में किए कार्यों में भाग्‍य का साथ मिलेगा। व्यापार के मामले में लाभ का दिन है और आपको घरेलू कामों को निबटाने में भाग्‍य का साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपके लिए भाग्‍यशाली दिन है। आज आपको बिजनस के सिलसिले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से आप परेशान हो सकते हैं और आपकी समस्‍याएं बढ़ सकती हैं।

कुंभ आर्थिक राशिफल : हर काम सोचसमझकर करें

आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचसमझकर करें।

मीन आर्थिक राशिफल : आपको पुण्‍य प्राप्‍त होगा

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से ठीक कर सकते हैं। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको कमी महसूस होती है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता करने से आपको पुण्‍य प्राप्‍त होगा।


Next Story