भारत

7 गाड़ियों के शीशे तोड़कर ईसीएम चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस

jantaserishta.com
3 Aug 2023 2:16 PM IST
7 गाड़ियों के शीशे तोड़कर ईसीएम चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस
x
लैपटॉप रखे थे उसे भी चोरी कर लिया।
गाजियाबाद: पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में इस समय चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बीती रात भी चोरों ने 7 गाड़ियों के शीशे तोड़कर उनमें लगने वाली महंगी ईसीएम को चुरा लिया है। इसके साथ ही पीड़ितों का आरोप है कि चोरों ने दो गाड़ियों में लैपटॉप रखे थे उसे भी चोरी कर लिया। इस मामले में जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो पुलिस ने संज्ञान लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के इंदिरापुरम के नीति खंड और अभय खंड में चोरों ने 7 गाड़ियों के लॉक एवं शीशा तोड़कर ईसीएम निकाल लिए। साथ में दो गाड़ियों से लैपटॉप गाड़ियों के अंदर रखा महंगा सामान निकाल कर ले गए।
बताया जा रहा है कि चोर दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे। लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की गश्त कम होने की वजह से चोर सक्रिय हो गए हैं और वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
इस मामले में पुलिस की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली है और मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है। कई टीमें बनाई गई हैं जो इन चोरों की तलाश कर रही है। जल्दी इन चोरों को पकड़ा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story