ECI की आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का होगा ऐलान

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होगा। निर्वाचन आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया कि ECI मंगलवार दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इस दौरान 50 सीटों पर उपचुनाव की तारीखें भी घोषित होंगी। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होगा। महाराष्ट्र में पिछले 2 विधानसभा चुनावों में एक ही चरण में मतदान हुआ है। ऐसा हो सकता है कि इस बार भी सिंगल फेज में वोटिंग कराई जाए। वहीं, झारखंड में 5 चरणों में मतदान का ट्रेंड रहा है। माना जा रहा है कि 2024 में इसे बरकरार रखा जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





