भारत

सनकी युवक गिरफ्तार, महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर पहनता था

jantaserishta.com
1 Jan 2026 1:27 PM IST
सनकी युवक गिरफ्तार, महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर पहनता था
x
पढ़ें पूरी खबर.
भोपाल: राजधानी भोपाल के कोलार इलाके से एक अजीबोगरीब चोर को पुलिस ने पकड़ा है. आरोपी महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता था और फिर खुद पहनकर घूमता और सो जाता था. बीती रात आरोपी अमरनाथ कॉलोनी के एक घर में घुसा और बालकनी से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा लिए.
अंडरगारमेंट्स चुराने के बाद जब घर के बाहर निकल रहा था तो उस घर के सदस्यों को चोर की परछाई दिखी, तभी हंगामा मच गया. हालांकि, चोर तब तक अंडरगारमेंट्स लेकर भाग गया था, लेकिन आरोपी की जेब में रखा श्रमिक कार्ड उसी घर में ही गिर गया. इसी श्रमिक कार्ड के आधार पर कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस ने श्रमिक कार्ड नी लिखे दीपेश नाम के आधार पर बुधवार शाम को आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया. पुलिस जब आरोपी को पकड़ने गई तो वह घर में सो रहा था और चोरी किए हुए अंडरगार्मेट्स उसने पहने हुए थे.
पुलिस जब आरोपी को पकड़ने गई थी तो वहां की महिलाएं बाहर निकल आईं और वीडियो में साफ देखा गया कि आरोपी अपने कपड़ों के नीचे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहने हुए था.
कोलार क्षेत्र में आरोपी ने इससे पहले भी एक घर की छतों से अंडरगार्मेंट्स चोरी किए थे. कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
आरोपी को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामलों में मनोचिकित्सीय मूल्यांकन और काउंसलिंग भी जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. समाज को भी इस तरह के मामलों को सिर्फ शर्मिंदगी के रूप में देखने के बजाय मानसिक व्यावहारिक समस्या के रूप में समझने की जरूरत है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story