भारत

प्रेमिका के सामने सनकी आशिक ने किया सुसाइड, खुद को मारी गोली

Nilmani Pal
10 Sept 2021 5:08 PM IST
प्रेमिका के सामने सनकी आशिक ने किया सुसाइड, खुद को मारी गोली
x

demo pic 

मचा हड़कंप

बिहार के बेगूसराय में एक सनकी आशिक की खौफनाक करतूत सामने आई है। यहां एकतरफा प्यार में लड़के ने युवती के सामने खुद को गोली मार दी। दरअसल, युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी। जब लड़के को इसका पता तो वह तिलमिलाते हुए लड़की से मिलने के लिए पहुंच गया। लड़का युवती के घर के बाहर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने कथित तौर पर अपने सिर में गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मौके से कोई हथियार नहीं मिला है। वहीं युवक के परिजनों ने हत्या की संभावना जताई है।

जानकारी के अनुसार मृतक साजन कुमार महतो पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। लड़की का कहना है कि उसका साजन के साथ कोई प्रेम संबंध नहीं था और वह शादी की जिद कर रहा था। इसी बीच युवती की कहीं और शादी तय हो गई। युवक को जब इसका पता चला तो वह उससे मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। साजन ने घर के बाहर से ही युवती से बात की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। युवक ने युवती के सामने अपने सिर में गोली मार ली। गोली चलने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार प्यार में नाकामयाब होने पर युवक ने ऐसा कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story