भारत

सनकी पति ने ईंट से कुचल डाला पत्नी का सिर, शव को छत पर छोड़कर फरार

Shubhra Nandy
14 Aug 2021 7:51 AM IST
सनकी पति ने ईंट से कुचल डाला पत्नी का सिर, शव को छत पर छोड़कर फरार
x
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक शराबी पति ने नशे में अपनी पत्नी का सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी और शव को घर की छत पर फेंक ताला बंदकर कर मौके से फरार हो गया.

हत्या के कुछ दिन बाद बदबू आने पर पड़ोसियों ने जब छत पर जाकर देखा कि महिला की लाश पड़ी है. तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच के लिए डॉग स्‍क्‍वॉड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. छत पर खून से सनी ईटें पड़ी मिली हैं.
पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी. बताया जा रहा है कि बीते एक साल से आरोपी की बेटी बीमार थी जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी. फिर पति पत्नी दोनों अकेले रह रहे थे. आरोपी नशे का आदि है, इस बात को लेकर पति और पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था.
तीन दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और महिला के पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी के सिर पर ईंट मार दी जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और घर का ताला लगाकर फरार हो गया. मृतक महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप उसके पति पर लगाया है.
वहीं इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर निवासी जबर सिंह अपनी पत्नी मालती देवी के साथ रहता था. शुक्रवार को सूचना मिली कि उसके घर की छत पर महिला का शव पड़ा है. मौके पर पुलिस पहुंची और शव की जांच की और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
इसके अलावा उन्होंने बताया कि शव को देखने से लग रहा है कि यह दो या तीन दिन पहले का है. जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी जबर सिंह का पत्नी से झगड़ा होता रहता था. वो उसके साथ मारपीट भी करता रहता था और नशे का आदि था. एक साल पहले बीमारी की वजह से इसकी एक साल की बेटी की भी मौत हो चुकी है. बेटी का समय पर इलाज न कराने पर उसकी मौत हुई थी. आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


Next Story